फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव : अबकी विंटेज कार से संसद तक का सफर तय करने की तैयारी में नेताजी, कराई गई है बुकिंग

Sat, 27 Apr 2024 06:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत प्रयागराज में छठे चरण का मतदान 25 मई को होना है। ऐसे में अब एक माह का समय ही बचा है। जिले में लगभग 40 से 50 बड़ी ट्रैवेल एजेंसियां हैं, जहां पर एक महीने के लिए गाड़ियों को बुक करने की मांग आने लगी है।
विज्ञापन
विेंटेज कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अबकी लोकसभा चुनाव में लोगों को आधुनिक प्रचार-प्रसार के साथ पुराने जमाने की झलक भी देखने को मिलेगी। दरअसल हाथ में आईफोन लिए नेता जी विंटेज कार में प्रचार करते नजर आएंगे। इसके लिए राजनीतिक दलों की ओर से ट्रैवेल एजेंसी वालों के यहां मांग आनी शुरू हो गई है। और तो और इसके लिए नेता जी प्रतिदिन लगभग 35 से 40 हजार का भाड़ा चुकाने के लिए तैयार हैं। पार्टियों की ओर से 50 व 60 के दशक की गाड़ियों की मांग को देखते हुए ट्रैवेल वालों ने अन्य शहरों से संपर्क करना शुरु कर दिया है।

विज्ञापन


लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत प्रयागराज में छठे चरण का मतदान 25 मई को होना है। ऐसे में अब एक माह का समय ही बचा है। जिले में लगभग 40 से 50 बड़ी ट्रैवेल एजेंसियां हैं, जहां पर एक महीने के लिए गाड़ियों को बुक करने की मांग आने लगी है। एक-एक ट्रैवेल एजेंसी से 50 से 100 वाहनों की मांग की गई है। इसमें सबसे ज्यादा मांग विंटेज कार की है।

शहर के चार से पांच ट्रैवेल एजेंसी वालों ने कई कारों को मॉडिफाई कराकर विंटेज कार का स्वरुप दे दिया है। इनकी मांग शादी-विवाह के दौरान अधिक होती है। इन्हें बुक करने में 35 से 40 हजार रुपये प्रतिदिन चुकाने होते हैं। ऐसे में चुनिंदा लोग ही इन गाड़ियों को बुक करा पाते हैं।
विज्ञापन


मगर अब इनकी मांग चुनाव प्रचार में भी होने लगी है। बीते वर्ष इक्का-दुक्का विंटेज कार ही प्रचार में नजर आई थी। मगर इस बार अब तक करीब 10 से 15 विंटेज कारों की मांग आ चुकी है। ऐसे में ट्रैवेल एजेंसी वालों ने अतिरिक्त मांग को पूरा करने के लिए लखनऊ, कानपुर, वाराणसी सहित अन्य जिलों से संपर्क साधना शुरु कर दिया है।

विज्ञापन

खुली गाड़ी है पहली पसंद

विंटेज कारों के अलावा खुली जीप की मांग भी अधिक हो रही है। शहर के अधिकतर ट्रैवेल वालों के यहां खुली गाड़ी तलाशी जा रही है। वहीं खुली गाड़ी की मांग को देखते हुए कई ट्रैवल वालों ने बाहर से जीप मंगाने की योजना बनाई है, जिसे लेकर अन्य शहरों के ट्रैवेल वालों से संपर्क किया जा रहा है।

एक माह के लिए गाड़ियों की बुकिंग हो रही है। इसमें विंटेज कार और खुली जीप की मांग सबसे ज्यादा है। मेरे यहां तीन से चार विंटेज कार हैं, जिनकी बुकिंग हो चुकी है। बाकी अन्य कारों के लिए बाहर के ट्रैवेल एजेंसी वालों से संपर्क किया जा रहा है। - आयुष, लक्जरी वेडिंग कार रेंटल सर्विस, प्रयागराज

चुनाव प्रचार के लिए अब तक 100 गाड़ियों की मांग हो चुकी है। मगर मेरे पास 15 से 20 गाड़ियां ही उपलब्ध हो पाएंगी। इसके अलावा खुली जीप की मांग भी की जा रही है। - पवन, पवन ट्रैवेल्स, प्रयागराज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें