फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर के लिए छोटी बच्ची ने दे दिया अपना गुल्लक 

Tue, 19 Jan 2021 12:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : राम मंदिर निर्माण के लिए अपना गुल्लक दान करती बच्ची। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए एक दस वर्ष की बच्ची ने समर्पण निधि संग्रह करने वाले लोगों को अपना गुल्लक सौंप दिया। बच्ची द्वारा मंदिर निर्माण के लिए गुल्लक दिए जाने पर संघ विचार परिवार से जुड़े लोग भी अचरज में पड़ गए कि वह उससे गुल्लक ले या नहीं, लेकिन बच्ची के समर्पण को देखते हुए वह उसका आग्रह नहीं ठुकरा सके। इस दौरान उसका गुल्लक तो ले लिया गया, लेकिन उसे खोला नहीं गया। तय हुआ कि गुल्लक संघ विचार परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में खोला जाएगा। 
विज्ञापन


दरअसल विचार परिवार की तमाम टोली मोहल्ला-मोहल्ला घूमकर मंदिर निर्माण के लिए बीते चार दिनों से धन संग्रह कर रही है। इसी दौरान गुड़मंडी में विचार परिवार के नागेंद्र जायसवाल को दस वर्ष की अनुश्री साहू ने अपना गुल्लक सौंप दिया। पहले तो बच्ची से गुल्लक न देने के लिए कहा गया, लेकिन वह जिद करने लगी कि भगवान श्रीराम मंदिर के लिए ही उसने गुल्लक में पैसे जमा किए हैं। इसके बाद ही उसका गुल्लक लिया गया। उधर इसके पूर्व शहर एवं गांव के तमाम इलाकों में मंदिर के लिए धन संग्रह अभियान चला।

सिविल लाइंस में भाजपा नेता मुरारी लाल अग्रवाल ने अमित पाठक, सुशील राय, आरएम गोयल को एक लाख रुपये का चेक मंदिर निर्माण के लिए दिया। इसी तरह शकुंतला कुंज कालोनी में शिक्षिका रंजना मिश्र ने 25 हजार रुपये की सहयोग राशि दी। ताशकंद मार्ग निवासी आनंद गोडबोले, अशोक कुमार मित्तल ने भी 11-11 हजार रुपये की धनराशि मंदिर निर्माण के लिए दी। इसके पूर्व सोमवार सुबह श्री राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि  संग्रह अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गई। संघ के विश्वविद्यालय नगर के पुराना कटरा क्षेत्र में निकली इस  प्रभात फेरी में विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। 

सवा करोड़ देने के बाद नंदी ने लिए एक करोड़ के कूपन

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सवा करोड़ रुपये की धनराशि देने के बाद अब एक-एक हजार रुपये के दस हजार कूपन संघ विचार परिवार से लिए हैं। इसके माध्यम से कुल एक करोड़ की धनराशि का संग्रह मंदिर निर्माण के लिए किया जाएगा। इस अभियान की कड़ी में मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी संघ विचार परिवार द्वारा गठित टोली के साथ कूपन लेकर सोमवार को निकली। इस दौरान उन्होंने तमाम स्थानों पर लोगों से एक हजार रुपये की सहयोग राशि कूपन देकर एकत्र की। उनके साथ गुरु प्रकाश राव, सुजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें