फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ में हर नाव पर होगी लाइफ जैकेट की व्यवस्था

Fri, 21 Dec 2018 01:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंभ में नौका विहार के दौरान इस बार श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मेला पुलिस ने नावों पर लाइफ जैकेट की व्यवस्था अनिवार्य कर दी है। बृहस्पतिवार को मेला लाइन में आयोजित नाविक संघ व पुलिस अफसरों की बैठक मेें इस निर्णय की जानकारी दी गई। ऐसा न करने वालों का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन


नौका विहार के दौरान अक्सर संगम में हादसे होते हैं। सुरक्षा उपकरणों के अभाव में श्रद्धालुओं के डूबने का भी खतरा बना रहता है। अभी हाल ही में मनकामेश्वर घाट पर हुए एक ऐसे ही हादसे में आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। इसी को देखते हुए मेला पुलिस ने इस बार नावों पर लाइफ जैकेट की व्यवस्था करना अनिवार्य कर दिया है। नाविकों से कहा गया है कि नावों की क्षमता के अनुसार इस पर लाइफ जैकेट की उपलब्धता सुनिश्चित करें। ऐसा न करने वालों के खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। बृहस्पतिवार को नाविक संघ के साथ मेला लाइन में हुई बैठक के दौरान नाविकों को यह जानकारी दी गई। नाविकों पर बोझ न पड़े इसके लिए मेला पुलिस की ओर से उन्हें सहूलियत भी दी गई है। कहा गया है कि नाव की क्षमता के हिसाब से लाइफ जैकेट की व्यवस्था करनी होगी। इनमें से आधी लाइफ जैकेट मेला पुलिस की ओर से दी जाएगी जबकि शेष का खर्च नाविकों को खुद वहन करना होगा। एसपी संगम पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए नाविकों को लाइफ जैकेट की व्यवस्था करने को कहा गया है।

पंजीकृत नाविकों के लिए बृहस्पतिवार को मेला पुलिस लाइन में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एनडीआरएफ अफसरों ने नाविकों को दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान डीआईजी कुंभ केपी सिंह व एसपी संगम पूर्णेंदु सिंह भी मौजूद रहे। नाविकों को बताया गया कि हादसों की स्थिति में कैसे श्रद्धालुओं को बचाया जाए। यह भी कहा गया कि सूर्यास्त के बाद नावों का संचालन किसी भी दशा में न किया जाए। बता दें कि प्रयागराज मेला प्राधिकरण में अब तक 130 नाविकों ने पंजीकरण कराया है। पंजीकरण का काम अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें