चुनाव के पूर्व सभी प्रत्याशियों को आदेश था कि वह अपने जिले के सर्वाधिक बिक्री वाले तीन सम्मानित समाचार पत्रों में तीन बार अपने व्यक्तित्व एवं चरित्र के बारे में पूरी सूचना से अवगत कराएं, ताकि जनता अपने प्रतिनिधि के बारे में जान सके।
भाजपा पार्षद पवन श्रीवास्तव ने निर्वाचन आयोग से सिराथू विधानसभा से विधायक पल्लवी पटेल की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की है। पार्षद के अनुसार निर्वाचित विधायक पल्लवी पटेल ने अपने चुनाव में संलग्न हलफनामे में दर्शाया है कि उनके खिलाफ थाना गोमती नगर लखनऊ में तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
वह अभी तक दोषमुक्त नहीं हुई हैं। जबकि चुनाव के पूर्व सभी प्रत्याशियों को आदेश था कि वह अपने जिले के सर्वाधिक बिक्री वाले तीन सम्मानित समाचार पत्रों में तीन बार अपने व्यक्तित्व एवं चरित्र के बारे में पूरी सूचना से अवगत कराएं, ताकि जनता अपने प्रतिनिधि के बारे में जान सके।