फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायविद् हनुमान मंदिर को बचाने के लिए वकीलों ने छेड़ी जंग, नारेबाजी

Sat, 26 Dec 2020 12:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : न्यायविद हनुमान मंदिर में पूजन करते अधिवक्ता व अन्य। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
न्यायविद हनुमान मंदिर की शिफ्टिंग को लेकर शुक्रवार को वकीलों ने हाईकोर्ट चौराहे पर नारेबाजी की। उधर, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि न्यायविद हनुमान मंदिर प्रचीनकाल से जहां है, वहां से नहीं हटने दिया जाएगा। पीडीए के पास चौराहे के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण की अबतक कोई स्पष्ट योजना सामने नहीं आ सकी है। इसके साथ ही न्यायविह हनुमान मंदिर बचाओ आंदोलन का गठन कर डॉ प्रभु नारायण श्रीवास्तव को संयोजक बनाया गया। शनिवार को फिर मंदिर में कीर्तन के रूप में आंदोलन आरंभ किया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले दोपहर 1:30 बजे हाईकोर्ट बार के पूर्व महामंत्री अशोक सिंह, सेक्रेटरी प्रशासन अभिषेक शुक्ल और कार्यकारिणी सदस्य रामानुज तिवारी, राजीव शुक्ला, सर्वेश दुबे, वरुण शुक्ला, प्रशांत सिंह,रंजीत सिंह समेत कई वकीलों ने न्यायविद् हनुमान मंदिर केसामने नारेबाजी की। वकीलों का कहना था कि मूल स्थान से हटाकर सड़क की पटरी पर अवैध रूप से प्रतिमा को शिफ्ट नहीं होने दिया जाएगा।

इसके लिए चाहे जो भी कीमत चुकानी पड़े। उधर, प्रीतमनगर में वकीलों की हुई बैठक में न्यायविद हनुमान मंदिर को बचाने का संकल्प लिया गया। इसमें संघर्ष समिति के सचिव प्रदीप तिवारी, सुनील कुमार गुप्ता, अनिल दुबे, राम सिंह, बिमलेश पटेल, राजीव तिवारी समेत कई वकील उपस्थित थे। इस बीच देर शाम हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह के आवास पर मंदिर प्रकरण पर आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष ने बताया कि इस प्रकरण पर शनिवार को वकीलों की प्रतिनिधि मंडल फिर मंडलायुक्त से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें