फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी से मिले वकील, उत्पीड़न का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। कचहरी परिसर में तीन दिन पहले हुई घटना के संबंध में वकीलों ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एसएसपी से मिलकर शिकायत की है कि अधिवक्ता के साथ मारपीट व अभद्रता की गई। लेकिन पुलिस इकतरफा कार्रवाई करते हुए उत्पीड़न कर रही है।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ के मंत्री राकेश दुबे, हरि सागर मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, पूर्व उपाध्यक्ष संतोष यादव, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, अज्जू, राधारमण, सुशील यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एसएसपी से मिले। साथ ही सरायममरेज पुलिस पर अधिवक्ता का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। कहा कि कचहरी परिसर में दरोगा अजीत उपाध्याय और अधिवक्ता छविराम यादव के बीच विवाद हुआ था। जिसमें अधिवक्ता का कहना है कि उनके साथ दरोगा ने मारपीट और अभद्रता की। एसएसपी से इस मामले में दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई। अधिवक्ताओं का दावा है कि एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि जांच निष्पक्ष तरीके से कराई जाएगी।
मारपीट मामले में क्रॉस एफआईआर
प्रयागराज। उधर सिविल लाइंस में एक दिन पहले होटल के बाहर हुई मारपीट के मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। एक पक्ष के साजिद रजी ने तेजभान सिंह, रणविजय, विवेक शुक्ला व पांच-छह अन्य पर मारपीट, धमकी, लूट, गालीगलौज समेत अन्य आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष से रणविजय सिंह ने दीपू, दीपू के भाई व 3-4 अन्य के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट, धमकी समेत अन्य आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें