संदीप घर छोड़ गया था मोबाइल
जांच में पता चला है कि घर से निकलने से पहले संदीप अपना माेबाइल घर पर छोड़कर गया था। इस दौरान उसके मोबाइल पर शंकरगढ़ निवासी एक रिश्तेदार का फोन आया था। उधर संजय मोबाइल नहीं रखता था। संदीप माेबाइल घर पर छोड़कर क्यों गया, इसे लेकर भी जांच पड़ताल की जा रही है। एसीपी कौंधियारा विवेक यादव ने बताया कि सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।