फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालगोपालगंज चेयरमैन ने पॉक्सो कोर्ट में सरेंडर किया

विज्ञापन
Lalgopalganj chairman surrendered in Poxo court
विज्ञापन
लालगोपालगंज के निलंबित चेयरमैन ने पाक्सो कोर्ट में किया सरेंडर
विज्ञापन

प्रयागराज। लालगोपालगंज टाउन एरिया के निलंबित चेयरमैन मुख्तार अहमद ने मंगलवार को पाक्सो कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उसे जेल भेज दिया गया। नाबालिग के साथ सामूहिक दुराचार की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वह फरार चल रहा था। इसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन

लालगोपालगंज के एक गांव की नाबालिक लड़की से अप्रैल 2018 में गैंगरेप किया गया था। इस मामले में लालगोपालगंज के चेयरमैन मुख्तार अहमद समेत अन्य के खिलाफ सामूहिक दुराचार का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही मुख्तार फरार हो गया था। उसके खिलाफ 82 की कार्रवाई भी हो चुकी है। घटना के बाद मुख्तार को निलंबित कर दिया गया था। मंगलवार को मुख्तार ने पाक्सो कोर्ट में सरेंडर कर दिया जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें