संगम जाने वाले मार्ग पर उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
गंगा दशहरा के मौके पर संगम समेत राम घाट पर गंगा आरती और अन्य विशेष आयोजन किए गए हैं। रविवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं के संगम तट पर पहुंचने का दौर शुरू हो गया था। जनपद के अलावा बिहार, बंगाल, दक्षिण भारत, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। हजारों वाहनों का रुख संगम की ओर होने के कारण जाम की स्थिति पैदा हो गई है। अलोपीबाग में फ्लाईओवर के निर्माण के चलते पहले से ही रास्ता अवरुद्ध है। वैकल्पिक रास्ते से आवागमन किया जा रहा है। जाम के चलते ट्रैफिफ पुलिस भी बेबस दिखी।
संगम जाने वाले मार्ग पर लगा भीषण जाम।
- फोटो : अमर उजाला।
गंगा स्नान का प्रमुख पर्व गंगा दशहरा जिले में धूमधाम से मनाया गया। संगम स्नान के सात ही दारागंज, दशाश्वमेघ, नागवासुकी, फाफामऊ, सरस्वती घाट, बोट क्लब, बलुआ घाट के अलावा अरैल, छतनाग नैनी आदि घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। गंगा घाटों पर मेले जैसा माहौल रहा। खाने पीने के सामानों के साथ ही पूजन सामग्री और फल, फूल, माला, रोली और खिलौने की दुकानें लगी थीं। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाट पर स्थित मंदिरों में दर्शन पूजन और जलाभिषेक किया।
संगम जाने वाले मार्ग पर परेड मैदान में लगी वाहनों की कतार।
- फोटो : अमर उजाला।
संगम जाने वाले मार्ग पर वाहनों की भारी भीड़ के चलते जाम की स्थिति पैदा हो गई। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
संगम स्नान करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला।
गंगा स्नान के लिए संगम पर लाखों की भीड़ जुटी है। परेड मैदान से लेकर संगम तक सिर्फ भीड़ और वाहन ही दिख रहे हैं।