फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अखाड़े सीधे सीएम को देंगे निर्माण कार्यो की सूची

Mon, 24 Apr 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद
विज्ञापन
प्रशासन के साथ ही इलाहाबाद अर्द्धकुंभ को लेकर अखाड़ों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। अर्द्धकुंभ की तैयारियों को लेकर इलाहाबाद में प्रस्तावित बैठक के लखनऊ में होने से अब अखाड़े अपने स्थायी निर्माण कार्यों की सूची अलग से मुख्यमंत्री को सौंपेंगे। पहले इसे इलाहाबाद में होने वाली बैठक के दौरान ही सीएम को दिए जाने की योजना थी।
विज्ञापन


सीएम से मुलाकात के पहले इलाहाबाद में 30 अप्रैल को अखाड़ा परिषद की बैठक होगी जिसमें अलग-अलग अखाड़ों के लिए कराए जाने वाले कार्यों की सूची पर अंतिम रूप से चर्चा होगी। अगले दिन पहली मई को जिला प्रशासन के साथ होने वाली बैठक  में इस प्रस्तावों, कार्यों को रखा जाएगा। इसके बाद ही दो र्मई को अंतिम रूप से संशोधित सूची सीएम को दी जाएगी। इस सूची में अखाड़ों की पेशवाई से पहले जुटने वाले साधु-संतों के ठहरने से लेकर उनके खान-पान आदि की व्यवस्था शामिल है।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के मुताबिक अखाड़ों की सूची में संत निवास, विश्रामगृह, शौचालय के अतिरिक्त कोठार, भोजनालय आदि शामिल है। नियमानुसार अर्द्धकुंभ से पूर्व स्थायी निर्माण के लिए सभी अखाड़ों को निश्चित लेकिन समान बजट आवंटित दिया जाएगा लेकिन सीधे तौर पर यह राशि अखाड़ों को नहीं मिलेगी। निश्चित बजट के भीतर सरकारी एजेंसी के माध्यम से अखाड़े अपनी जरूरत के मुताबिक निर्माण कार्य करा सकते हैं।
विज्ञापन


पांच अखाड़ों के पास इलाहाबाद में भूमि नहीं
शासन-प्रशासन की ओर से अखाड़ों की इलाहाबाद में स्थित भूमि पर ही स्थायी निर्माण के लिए मदद की जाएगी। वहीं जिन अखाड़ों का इलाहाबाद में मठ, आश्रम या भूमि नहीं है, उन्हें इस सुविधा का लाभ नहीं मिल सकेगा। ऐसे अखाड़ों में अटल, निर्मोही अनी, दिगंबर अनी, आवाहन और अग्नि अखाड़े शामिल हैं। अखाड़ा परिषद ने इन अखाड़ों को अर्द्धकुंभ से पूर्व इलाहाबाद में जमीन की व्यवस्था कर लेने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें