कुंडा के राजा उदय प्रताप सिंह शनिवार को चायल तहसील पहुंचे। वह मूरतगंज में एक विवादित जमीन को लेकर चकबन्दी दफ्तर में बयान दर्ज कराने के लिए आये थे। इस दौरान करीब तीन घण्टे तक तहसील परिसर छावनी में तब्दील रहा।
शनिवार की सुबह करीब 11 बजे तहसील परिसर पहुंचे कुंडा के राजा ठाकुर उदय प्रताप सिंह तहसील में चकबन्दी कार्यालय द्वितीय पहुंचे। यहाँ पर कुछ देर तक वह कोर्ट के बाहर रहे। नियमानुसार पुकार होने पर वह चकबन्दी कोर्ट में सीओ राकेश सिंह के सामने अपने अधिवक्ता के साथ पेश हुए।