फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत युवती की हत्या : शादी के 15 दिन पहले कर लिया गया था अपहरण, परिजनों ने किया चक्काजाम

Fri, 10 Jun 2022 11:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हथिगवां पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव को मर्चरी में भेज दिया था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही युवती के शव की फोटो शुक्रवार को परिजनों ने देखी तो हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने पुलिस पर लीपापोती करने का आरोप लगाते हुए बहरिया थाने का घेराव किया।
विज्ञापन
Prayagraj News : युवती की हत्या के बाद सड़क पर जाम लगाते परिजन और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहरिया थाना क्षेत्र के कटनई गांव से अपहृत की गई युवती की हत्या 15 मई को ही कर दी गई थी। युवती की शादी 31 मई को होनी थी लेकिन 15 मई की दोपहर में उसका अपहरण कर लिया गया। युवती के पिता ने होने वाले दामाद पर ही अपहरण का आरोप लगाया था। युवती का शव 16 मई की सुबह प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना क्षेत्र के बेती गांव में सड़क के किनारे नाले में फेंका गया था।

विज्ञापन



हथिगवां पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव को मर्चरी में भेज दिया था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही युवती के शव की फोटो शुक्रवार को परिजनों ने देखी तो हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने पुलिस पर लीपापोती करने का आरोप लगाते हुए बहरिया थाने का घेराव किया और सिकंदरा चौराहे पर जाम लगा दिया। जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी फूलपुर रामसागर सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। कार्रवाई का आश्वासन देकर अधिकारियों ने किसी तरह से जाम हटवाया। 


कटनई निवासी रामराज सोनी  की बेटी पुष्पा सोनी (21) की शादी प्रतापगढ़ के बाघराय थाना क्षेत्र के सूती का पूरा पंचमहुआ निवासी जितेंद्र सोनी के पुत्र संदीप सोनी के साथ तय हुई थी। 31 मई को बारात आनी थी। 15 मई को रामराज अपने बेटे के साथ शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने गए थे। तभी मोबाइल से जानकारी मिली की उनकी बेटी का अपहरण हो गया है। पिता पुत्र भागकर घर पहुंचे तो पता चला कि जिस युवक से शादी होनी थी वह चार पहिया वाहन से गांव के बगल नहर पर आया था और जेवरात दिखाने के बहाने  वाहन पर बैठा कर चला गया।

विज्ञापन

इस बात की जानकारी रामराज ने जब अपने होने वाले दमाद से की तो उसने इंकार कर दिया। रामराज ने बेटी के अपहरण की सूचना उसी दिन बहरिया थाने पर दी। पुलिस ने बेटी को ढूंढने की बात कह कर रिपोर्ट नहीं लिखी। रामराज बेटी को खोजने के साथ.साथ बहरिया थाने का चक्कर काटते रहे। दो दिन बाद किसी तरह पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया। लेकिन मामले में कोई दिलचस्पी नहीं ली। रामराज ने अधिकारियों से बहरिया पुलिस की शिकायत की तो दबाव पड़ने पर पुलिस ने रामराज के होने वाले दामाद संदीप सोनी को गिरफ्तार करके जेल तो भेज दिया। लेकिन पुलिस न तो युवती को बरामद किया और न ही मामले का खुलासा किया। 


इधर परिजन युवती की तलाश में रात दिन एक कर दिया। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक युवती के शव को कुछ लोगों ने देखा तो घर वालों को बताया। शव रामराज की बेटी पुष्पा सोनी का था। पुष्पा सोनी का शव प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना क्षेत्र के बेती गांव में  सड़क के किनारे नाले में फेंका गया था। 16 मई को हथिगवां पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

हत्या की सूचना पर फैला आक्रोश

पुष्पा सोनी की हत्या का खुलासा होने पर परिजनों में आक्रोश फैल गया। सैकड़ों की संख्या में लोग बहरिया थाने पहुंचे और पुलिस पर लापरवाही तथा मामले में लीपापोती का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मामले की विवेचना कर रहे दरोगा को जमकर बुरा भला कहा। इसके बाद भी परिजनों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और सिकंदरा तिराहे पर जाम लगा दिया। जिससे सोरांव, फूलपुर और बहरिया रोड पर जाम लग गया।


सूचना पर एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल और क्षेत्राधिकारी फूलपुर राम सागर व कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह से जाम हटवाया। क्षेत्राधिकारी फूलपुर राम सागर ने बताया कि मामले में हत्या की धारा बढ़ा दी गई है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें