Prayagraj News : दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित करते डिप्टी सीएम बृजेश पाठक।
- फोटो : अमर उजाला।
सरकार की उपलब्धियां 2024 की जीत बनाएंगी आसान
इस दौरान उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय लक्ष्मी शंकर ओझा को भी याद किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां ही 2024 की जीत आसान बनाएगी। इसलिए सभी कार्यकर्ता और नेता 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। इसके पूर्व डिप्टी सीएम का सर्किट हाउस में जोरदार स्वागत हुआ। इस अवसर पर सांसद केशरी देवी पटेल, डा. रीता बहुगुणा जोशी, मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी, विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी, पीयूष रंजन निषाद, राजमणि कोल, वाचस्पति आदि मौजूद रहे।
डिप्टी सीएम ने दिव्यांगों को वितरित किए उपकरण
प्रयागराज। सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सर्किट हाउस में दिव्यांगों को ट्राई साइकिल का वितरण किया। इस दौरान उन्हें मुट्टीगंज राजा का बारा हाता में स्थित जर्जर हुए राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह अशोक स्तंभ को ठीक कराने के लिए ज्ञापन भी दिया गया। उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, यमुनापार अध्यक्ष विभव नाथ भारती, सुबोध सिंह, अवधेश चंद्र गुप्ता, विवेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।