फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशव मौर्य के पिता की तबियत बिगड़ी, भेजे गए एम्स

Tue, 20 Dec 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : self
विज्ञापन
 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के पिता श्याम लाल की तबीयत सोमवार को ज्यादा बिगड़ गई। उन्हें डॉक्टरों ने एम्स के लिए रिफर कर दिया। शाम को उन्हें लेकर इलाहाबाद से उनके छोटे भाई राजेंद्र मौर्य, पुत्र योगेश मौर्य और भाजपा नेता मनोज कुशवाहा दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बता दें कि सीने में दर्द होने के बाद रविवार को ही केशव मौर्य के पिता को सिविल लाइंस स्थित सृजन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


हालात में सुधार न होता देख उन्हें दिल्ली रिफर कर दिया गया। वहां से एयर एंबुलेंस इलाहाबाद के लिए भेजी गई, लेकिन मौसम साफ न होने की वजह से एयर एंबुलेंस वाराणसी उतारी गई। इस बीच इलाहाबाद से एंबुलेंस द्वारा केशव के पिता को वाराणसी ले जाया गया। वहां से एयर एंबुलेंस द्वारा उन्हें दिल्ली भेज दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें