फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : डिप्टी सीएम केशव का करीबी भाजपा नेता संदिग्ध हालत मे लापता, लावारिस मिली स्कार्पियो

Thu, 20 Jan 2022 06:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कड़ाधाम कोतवाली के रजपालपुर नरवा सिपाह निवासी राजीव मौर्या काफी पहले गुलामीपुर में आकर परिवार समेत रहने लगे थे। यहां पर उन्होंने खुद का फर्नीचर का व्यवसाय शुरू किया। घर के बाहर दुकानें बनवाकर उन्हें किराए पर उठाया।
विज्ञापन
Crime Scene
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के करीबी भाजपा नेता राजीव मौर्या बुधवार देर रात संदिग्ध हालत में लापता हो गए। बृहस्पतिवार सुबह उनकी स्कार्पियो कोखराज कोतवाली के एक होटल के किनारे खड़ी मिली। घटना की जानकारी होने पर राजीव के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर अनहोनी की आशंका जाहिर की है। हालांकि, अब तक की पुलिसिया जांच में अपहरण सरीखा कोई तथ्य सामने नहीं आया है। पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कड़ाधाम कोतवाली के रजपालपुर नरवा सिपाह निवासी राजीव मौर्या काफी पहले गुलामीपुर में आकर परिवार समेत रहने लगे थे। यहां पर उन्होंने खुद का फर्नीचर का व्यवसाय शुरू किया। घर के बाहर दुकानें बनवाकर उन्हें किराए पर उठाया। इसके अलावा राजीव के घर में ही एक बैंक की शाखा भी खुली है। इन दिनों राजीव की पत्नी पूनम मौर्या वार्ड नंबर छह से जिला पंचायत की सदस्य हैं।


बृहस्पतिवार को सैनी कोतवाली में राजीव के भाई हेमंत ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे उसके भाई के मोबाइल पर किसी ने फोन किया। इसके बाद राजीव घर से मंझनपुर जाने की बात कहकर अपनी स्कार्पियो से चले गए। रात एक बजे तक उनका मोबाइल खुला था। इसके बाद मोबाइल स्वीच ऑफ बताने लगा। रात भर परिजनों ने तलाश की और सुबह घटना की तहरीर पुलिस को दी।

विज्ञापन

भाई ने थाने में तहरीर देकर जताई अनहोनी की आशंका
हेमंत ने अपने भाई के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर की है। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच कर रही थी, तभी मालुम चला कि कोखराज कोतवाली के प्रयागराज होटल के पास राजीव की कार लावारिस हालत में खड़ी है। घटना की जानकारी के बाद सैनी, कोखराज और सर्विलांस सेल की टीम मौके पर पहुंची। होटल में लगे सीसीटीवी को देखा गया तो पता चला कि करीब करीब दो बजे स्कार्पियो होटल में आई थी। इसके बाद स्कार्पियो से उतरा व्यक्ति कानपुर की ओर जाने वाली बस में बैठकर चला गया।

पुलिस ने फुटेज लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि घटना की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। होटल में लगे सीसीटीवी से पता चला कि राजीव खुद ही गाड़ी से उतरने के बाद कानपुर की ओर जाने वाली बस में बैठकर कहीं गए हैं। मामले की छानबीन कराई जा रही है।

डिप्टी सीएम के करीबी थे राजीव
राजीव मौर्या ने गुलामीपुर में अपना घर और व्यापार जमाने के बाद राजनीति में कदम रखा। वह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के करीबी माना जाते हैं। भाजपा से राजनीति की शुरूआत करते हुए राजीव में वर्ष 2015 में वार्ड नंबर छह से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े। इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद वर्ष 2021 उन्होंने वार्ड नंबर छह से ही अपनी पत्नी पूनम मौर्या को प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारा। इस चुनाव में पूनम जीत गईं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सपा और भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला था। सूत्रों की माने तो डिप्टी सीएम के कहने पर राजीव ने अपनी पत्नी का वोट मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर के पक्ष दिलाया था।
विज्ञापन

चुनाव से पहले राजीव के गायब होने से बढ़ी हलचल
वार्ड नंबर छह से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य राजीव मौर्या ने कम समय में ही काफी सुर्खिया बटोरी थी। सिपाह जैसे गांव से निकल कर उन्होंने गुलामीपुर में अपना बड़ा कारोबार शुरू कर दिया था। गेस्ट हाउस के अलावा उसने अपने घर में तमाम दुकानें बनाकर उन्हें किराए पर उठा दिया था। डिप्टी सीएम से करीबी बनने के बाद उसने राजनीति में भी कदम रखा।
 
इस बीच केशव के गढ़ कहे जाने वाले कौशाम्बी जिले से ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशीष मौर्या, अमर नाथ मौर्या ने विस चुनाव के पहले पाला बदला और सपा के साथ हो लिए। माना जा रहा है कि भाजपा से सपा में गए मंत्री स्वामी प्रसाद के लिए उन्होंने भी अपनी निष्ठा समाजवादी पार्टी में दिखाई। इन दोनों नेताओं के जाने से सियासी हलचल तेज हो गई थी। इस बीच रहस्यमय तरीके से राजीव का गायब होना राजनैतिक गरियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है।

डिप्टी सीएम ने घटना के शीघ्र खुलासे का दिया निर्देश
जिला पंचायत सदस्य के पति राजीव  मौर्या के संदिग्ध हालत में लापता होने के मामले में डिप्टी सीएम ने गंभीरता दिखाई है। भाजपा से जुड़े सूत्रों की मानें तो उन्होंने सिराथू विधायक शीतला प्रसाद को फोन करके तत्काल घटना की हकीकत जानने को कहा। साथ ही राजीव की सकुशल वापसी के लिए पुलिस अफसरों से भी बात की।
 
डिप्टी सीएम के निर्देश पर विधायक कोखराज में जहां राजीव की स्कार्पियो मिली थी वहां पहुंचे और होटल में मौजूद लोगों से बातचीत की। इसके अलावा पुलिस से जल्द ही राजीव को बरामद करने की मांग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें