चित्रकूट जिले के बहिलपुरवां थाना क्षेत्र का है मामला
मामला चित्रकूट जिले के बहिलपुर थाना क्षेत्र का है। यहां की 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक कर उसकी हत्या कर दी गई थी। मृतका के पिता ने मामले में याचिका दाखिल कर कार्रवाई की मांग की थी। याचिका में कहा था कि घटना 22/23 अगस्त 2020 की रात की है।
उसकी नाबालिग लड़की की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया गया था, ताकि आत्महत्या का रूप दिया जा सके। याची के प्रार्थनापत्र को तत्कालीन थानाध्यक्ष बहिलपुरवा जयशंकर सिंह ने फाड़कर फेंक दिया था। इसके बाद दबाव डालकर दूसरा प्रार्थना पत्र लिखवाया।
इसके बाद पंकज पांडेय ने थाने का चार्ज लिया। इन्होंने भी कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता के पिता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। मामले में गंभीरता को देखते हुए अपर सत्र न्यायाधीश ने (पॉक्सो एक्ट) चित्रकूट ने 12 अक्तूबर 2020 को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद सोनू, लवकुश, लालमन सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।