फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : अनुसूचित जाति के छात्रों का बस्ता फेंका, पीटकर किया जख्मी

Wed, 13 Oct 2021 08:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Kaushambi : स्कूल में दुर्व्यवहार के खिलाफ एसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : Kaushambi
विज्ञापन
महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव स्थित स्कूल में एक दबंग के बेटे ने अनुसूचित जाति के छात्रों की पिटाई कर बस्ता फेंक दिया। उलाहना देने पर परिजनों से भी मारपीट की गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने बुधवार को बसपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एसपी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान महिलाओं ने हंगामा भी किया। 
विज्ञापन


शाहपुर निवासी कृष्ण कुमार, अनीस कुमार और इंद्रकुमार गांव के ही मृत्युंजय प्रताप सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ते हैं। परिजनों का आरोप है कि नौ अक्तूबर को बच्चे स्कूल गए थे। स्कूल में दबंग के बेटों ने अपशब्द कहते हुए तीनों का बस्ता शिक्षण कक्ष से बाहर फेंक दिया था। साथ ही उसकी पिटाई भी कर दी थी। उलाहना देने गए परिजनों के साथ भी मारपीट की गई।

घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण बुधवार को बसपा जिलाध्यक्ष संतोष गौतम के नेतृत्व में मुख्यालय पहुंचे। यहां एसपी कार्यालय का घेराव करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने शिकायती पत्र पर लगे आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस संबंध में विद्यालय के प्रबंधक रघुवंश सिंह का कहना है कि स्कूल के समय से पूर्व कुछ छात्रों से दुर्व्यवहार की जानकारी संज्ञान में आई है। मामले की जांच प्रशासन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें