सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि नेब्बू लाल ने मिसाल पेश की है और वह हमेशा हमें प्रेरणा देते रहेंगे। उनकी यह शहादत बेकार नहीं जाएगी। कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा। कहा, दुख की इस घड़ी में मुख्यमंत्री के निर्देश पर परिवार से मिलने आया हूं।
prayagraj news: कानपुर में शहीद हुए भीटी के दरोगा नेब्बूलाल बिंद को श्रद्धांजलि देते कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह।
- फोटो : prayagraj
बताया कि मुख्यमंत्री भी शोकाकुल परिवार से मिलने आएंगे। उन्होंने बताया कि सरकार ने फैसला किया है कि परिवार को वेतन, प्रमोशन का लाभ मिलेगा। सेवानिवृत्ति पर पेंशन भी मिलेगी। इस मौके पर डीएम भानुचंद्र गोस्वामी, एसएसपी अभिषेक दीक्षित, भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार अश्वनी दुबे, राजेंद्र पांडेय, सुरेश मिश्र, दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
prayagraj news: कानपुर में शहीद हुए भीटी के दरोगा नेब्बूलाल बिंद को श्रद्धांजलि देते कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह।
- फोटो : prayagraj
भाजपा और सपा प्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की
शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा के गंगा पार जिला अध्यक्ष अश्विनी द्विवेदी, संतोष शुक्ला, विद्या कांत उर्फ सांवरेलाल, अनुज तिवारी विजय नाथ बिंद ज्ञानेंद्र सिंह महेश पांडे अनिल मौर्या सीबी यादव राजेंद्र पांडे समेत तमाम कार्यकर्त्ता भीटी गांव पहुंचे थे।
prayagraj news: शहीद नेब्बूलाल के परिजनों को ढांढस बंधाते कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह।
- फोटो : prayagraj
दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव ओमप्रकाश यादव तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने शहीद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने बीटी चौराहे पर शहीद की प्रतिमा लगाने और सीतामढ़ी तक जाने के मार्ग का नाम शहीद नेब्बू लाल बिंद के नाम पर रखने की मांग की। इस मौके पर रामकिशोर बिंद, जाहिद बेग प्रदीप यादव विजय लाल यादव चिंतामणि बिंद समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।