फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद दरोगा के घर सांत्वना देने प्रतापगढ़ पहुंचे राज्यसभा सांसद संजय सिंह, बोले- यूपी मेें जंगलराज

Tue, 07 Jul 2020 09:05 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

आम आदमी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को कानपुर में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर अनूप सिंह के घर बेलखरी गांव पहुंचकर परिजनों को ढांढस बधाया। उन्होंने सरकार से घटना की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मंाग की। इसके पूर्व पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध की बाढ़ सी आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उन्हें कानून का खौफ नहीं रह गया है। उन्होंने प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। सरकार से कानपुर की घटना की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की। उन्होंने शहीद सब इंस्पेक्टर अनूप सिंह के परिजनों एवं बच्चों से मुलाकात कर सांत्वना देते हुए दुख प्रकट किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह,  जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, संगललाल, बीलदेव, सुशांत आदि मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें