Prayagraj News : पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह गौर (फाइल फोटो)।
- फोटो : प्रयागराज
सरकार बर्खास्त करने के बाद कल्याण सिंह के निर्देश पर गया था कोर्ट : डा. गौर
कल्याण सिंह के मुख्यमंत्री रहने के दोनों कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री रहे डा. नरेंद्र कुमार सिंह गौर बताते हैं कि उनके दूसरे कार्यकाल में 21 फरवरी 1998 को यूपी के राज्यपाल रोमेश भंडारी ने रातोंरात कल्याण सिंह को बर्खास्त कर दिया। इसके बाद वर्तमान सांसद जगदंबिका पाल को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला दी गई। उस दौरान जगदंबिका पाल कल्याण सिंह की सरकार में परिवहन मंत्री के पद पर तैनात थे। अचानक हुए इस वाकये के बाद कल्याण सिंह के कहने पर मैने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। बाद में हाईकोर्ट के आदेश पर कल्याण सिंह को पुन: मुख्यमंत्री की कुर्सी वापस मिली । डा. गौर ने कहा कि कल्याण सिंह प्रभावशाली सीएम थे। उनके कार्यकाल में मंत्रियों को पूरी स्वतंत्रता रहती। मंदिर के लिए उन्होंने अपनी सरकार कुर्बान कर दी। उन्होंने कारसेवकों पर गोली नहीं चलने दी। उनका जाना पार्टी के लिए बड़ा नुकसान है।
Prayagraj News : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रयागराज आगमन की फोटो (फाइल फोटो)।
- फोटो : प्रयागराज