फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 की जगह महज 15.50 घंटे में होगा कालका का सफर

Fri, 04 Dec 2020 12:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
kalka railway
विज्ञापन
आठ माह के लंबे अंतराल के बाद हावड़ा-दिल्ली कालका मेल का रेलवे एक बार फिर से संचालन शुरू करने जा रहा है। अन्य ट्रेनों की तरह कालका मेल भी स्पेशल ट्रेन के रूप में ही संचालित होगी। खास बात यह कि पहले यह ट्रेन प्रयागराज से कालका पहुंचने में 19.25 घंटे का वक्त लगाती थी लेकिन अब यह गाड़ी 15.50 घंटे में ही जंक्शन से कालका पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन


लॉकडाउन के पूर्व कालका मेल का प्रयागराज जंक्शन पहुंचने का समय सुबह 9.00-9.10 बजे था, लेकिन अब आठ दिसंबर से यह ट्रेन सुबह 11.00-11.10 बजे जंक्शन पहुंच जाएगी जो देर रात तीन बजे कालका पहुंच जाएगी। पहले यह ट्रेन सुबह 4.35 बजे कालका पहुंचती थी। ट्रेन में पहले की तरह ही 24 कोच रहेंगे। प्रयागराज से कालका के बीच ट्रेन अब हाथरस जंक्शन नहीं रुकेगी, जबकि शेष अन्य ठहराव पहले की भांति ही रहेंगे।

वापसी में यह गाड़ी कालका से रात 23.55 बजे चलकर अगले दिन शाम 4.50-5.00 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी। हावड़ा से यह ट्रेन सात दिसंबर एवं कालका से दस दिसंबर से चलेगी। इसी क्रम में मंडुवाडीह से रामेश्वरम जाने वाली एक्सप्रेस भी रविवार छह दिसंबर से शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन


यह ट्रेन अब रात 12.05 बजे की जगह प्रत्येक रविवार की रात 10.20-10.40 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी। जो रामेश्वरम मंगलवार की रात 12.45 की जगह रात 11 बजे ही पहुंच जाएगी। इसी तरह रामेश्वरम से यह गाड़ी प्रत्येक बुधवार की रात 11.55 बजे चलकर शुक्रवार की रात 10.10-10.35 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी। पहले इसका आगमन देर रात 1.05-1.30 बजे यहां होता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें