फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश विजयवर्गीय बोले :  यूपी में दो चरण के चुनाव में जनता ने समाजवादी पार्टी को नकारा, बौखलाई सपा बवाल और हिंसा पर उतारू

Wed, 16 Feb 2022 08:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

भाजपा महासचिव कैलाश विजय वर्गीय बुधवार को प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट सिराथू में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करने आए थे।  उन्होंने क्षेत्र की महिला मतदाताओं से प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य के समर्थन मे वोट मांगा।
विज्ञापन
Kaushambi : सिराथू में आयोजित महिला सम्मेलन में बोलते भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजय वर्गीय ने समाजवादी पार्टी पर चुनाव मे गड़बड़ी का बड़ा आरोप लगाया है। उन्होने कहा कि यूपी के दो चरण के चुनाव मे जनता ने सपा को नकार दिया है। इसे देखते हुए सपाई चुनाव प्रभावित करने की कोशिश में लग गए हैं।

विज्ञापन





उन्हे भरोसा है कि केंद्र व प्रदेश की मोदी-योगी सरकार और चुनाव आयोग ऐसे लोगो पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। इस दौरान उन्होने राजनीति की परिभाषा बताते हुए कहा कि राजनीति मे सुचिता और ईमानदारी होनी चाहिए।




भाजपा महासचिव कैलाश विजय वर्गीय बुधवार को प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट सिराथू में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करने आए थे।  उन्होंने क्षेत्र की महिला मतदाताओं से प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य के समर्थन मे वोट मांगा। महासचिव कैलाश विजय वर्गीय ने बताया, प्रदेश मे अब तक हुए 2 चरण के चुनाव में जनता ने सपा को नकार दिया है। इस बौखलाहट में सपा के लोगो ने हंगामा, बवाल और हिंसा शुरू कर दी है।
विज्ञापन





सपाई चुनाव प्रभावित करने के कोशिश कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब मे उन्होने कहा कि राजनीति मे हिसा का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्हे पूरा भरोसा है कि केंद्र प्रदेश व चुनाव आयोग ऐसे लोगो को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करेगे।

विज्ञापन

Kaushambi : सिराथू में महिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय। - फोटो : Kaushambi
 डबल इंजन की सरकार ने महिला हितों को ध्यान में रखकर किया विकास कार्य


सिराथू स्थित केंद्रीय चुनाव दफ्तर मे महिला सम्मेलन कर भाजपा ने महिला हितों का मुद्दा पूरे जोर शोर से उठा। माहौल चुनावी है लिहाजा भाजपा नेताओ ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओ के सम्मान मे किए गए कार्यो की खुलकर चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष नर्मदा चौरसिया रही।  



भारतीय जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय मे बुधवार को विधानसभा सिराथू की क्षेत्रीय महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन मे सैकड़ों की संख्या मे महिलाओ ने शिरकत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश व केंद्र की डबल इंजन की सरकार ने महिला हितों को प्राथमिकता पर रख कर विकास कार्य किया है। विशिष्ट अतिथि डिप्टी सीएम की पत्नी राजकुमारी ने कहा भाजपा  सरकार में गांव-गरीब की महिलाओ के लिए सरकारी योजनाओ के खजाने का मुंह खोल दिया है।



महिलाओ को उज्ज्वला योजना, स्वास्थ्य, जननी सुरक्षा, कन्या सुमंगला, सामूहिक विवाह योजना जैसी योजना से लाभान्वित कर उनका सम्मान बढ़ाया है। सिराथू की जनता के लिए उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होने सड़क, पुल, और आवास की योजनाओं से जनता को लाभान्वित कर बेटे होने का फर्ज निभाया है।



एक बार फिर वह सिराथू की जनता का आशीर्वाद चाहते है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही क्षेत्रीय अध्यक्ष निर्मला चौरसिया ने कहा कि सिराथू की महिलाओ को विकास के लिए भाजपा का साथ देना होगा। क्योकि विकास का एक मात्र पर्याय बीजेपी ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें