फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जस्टिस एमएन भंडारी होंगे इलाहाबाद हाइकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

Tue, 22 Jun 2021 05:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट वरिष्ठ न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ भंडारी चीफ जस्टिस संजय यादव के रिटायर होने के बाद कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश होंगे। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय ने मंगलवार को इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट वरिष्ठ न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ भंडारी चीफ जस्टिस संजय यादव के रिटायर होने के बाद कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश होंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय ने मंगलवार को इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है। केंद्रीय कानून मंत्रालय के अपर सचिव राजिंदर कश्यप की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ भंडारी 26 जून से इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के कार्यालय के कर्तव्यों का पालन करेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गत 13 जून को मुख्य न्यायाधीश की शपथ ग्रहण करने वाले न्यायमूर्ति संजय यादव का कार्यकाल 25 जून 2021 तक ही है। न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ भंडारी को पांच जुलाई 2007 को राजस्थान उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। बाद में उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उन्होंने 15 मार्च, 2019 को न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें