फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट : मुख्य न्यायमूर्ति अरूण भंसाली ने पदभार ग्रहण किया, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिलायी शपथ

Mon, 05 Feb 2024 04:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद का शपथ ग्रहण किया। सोमवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्य सचिव के अलावा पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
न्यायमूर्ति अरुण भंसाली को मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलातीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अरूण भंसाली ने सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति का पदभार ग्रहण कर लिया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति का कार्यकाल 21 नवंबर को न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर के सेवानिवृत्त होने के बाद खाली था। उसके बाद सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम ने दिसंबर में न्यायमूर्ति अरूण भंसाली का नाम इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति के रूप में तैनात किए जाने की सिफारिश की थी।

विज्ञापन












दो फरवरी को इस संबंध में अधिसूचना जारी की थी। उसके बाद आज सोमवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें शपथ दिलाई। आयोजित कार्यक्रम में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती ने उनके न्यायिक योगदानों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


मुख्य न्यायमूर्ति भंसाली 15 अक्तूबर 1967 को हुआ था। इसके बाद उन्होंने आठ जुलाई 1989 को अपनी वकालत की शुरूआत की। आठ जनवरी 2013 को वह राजस्थान हाईकोर्ट के जज बने। वह टैक्स, कॉरपोरेट, सिविल और संवैधानिक मामलों के अच्छे जानकार हैं। अपने 11 साल के न्यायिक कार्यकाल में 1230 रिपोर्टेड जजमेंट दिए हैं।

विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता, एमसी त्रिपाठी, अजंनी कुमार मिश्रा, वीके बिरला, सिद्धार्थ वर्मा, राहुल चतुर्वेदी, एसडी सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक सिंह, महासचिव नितीन शर्मा सहित बड़ी संख्या में हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति, वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें