फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश व समाज के सजग प्रहरी हैं पत्रकार-न्यायमूर्ति सुधीर नारायण

Thu, 31 May 2018 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
पत्रकार देश और समाज के सजग प्रहरी हैं, जो हमेशा सच को कायम रखने के लिए संघर्ष करते हैं। न्यायालय भी इनकी खबरों पर संज्ञान लेकर जनहित, राष्ट्रहित में न्याय करता व निर्णय लेता है। यह बातें न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कही।
विज्ञापन


न्यू कैंट के शास्त्री तपोवन पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों, साहित्यकारों, समाजसेवी एवं पूर्व सैनिक सहित लगभग 52 लोगों को मुख्य अतिथि ने प्रतीक चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रिटायर्ड आईएएस आरएस वर्मा, महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय विशिष्टि अतिथि रहे। संचालन राष्ट्रीय महासचिव श्याम सुंदर सिंह पटेल ने किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश समाचार वितरक सेवा समिति केप्रदेश महामंत्री भोला अवस्थी, प्रदेश संरक्षक डॉ. रंजन बाजपेयी, जिलाध्यक्ष विनय पटेल सहित अखिलेश मिश्र, गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव, रजिया सुल्तान, रश्मि शुक्ला, अरविंद मालवीय आदि को सम्मानित किया गया।

इलाहाबाद न्यूज रिपोर्टर्स क्लब (प्रेस क्लब) की ओर से हिंदी पत्रकारिता दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन क्लब के गणेश शंकर विद्यार्थी सभागार में किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. प्रदीप भटनागर ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता का उद्भव का उद्भव उदंड मार्तंड से माना जाता है। हिंदी पत्रकारिता के उद्भव काल में हिंदी पत्रकारिता एक मिशन के रूप में मानी जाती थी, लेकिन आज वैश्वीकरण के युग में मिशन रूपी हिंदी पत्रकारिता की भाष का स्वरूप बिगड़ सा गया है। क्लब के अध्यक्ष अशोक चतुर्वेदी ने कहा कि आज के इस परिवर्तनशील युग में हिंदी पत्रकारिता जगत के पत्रकारों का नैतिक दायित्व है कि भाषा के संस्कार पर ध्यान दें। कार्यक्रम का संचालन क्लब के सचिव ने किया। इस मौके पर पूर्व सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह, वीपी शुक्ला, आरपी दुबे, गिरीश पांडेय, डॉ. कंचन सिंह, उमेश मिश्र, मोहम्मद मोईन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब और इलाहाबाद संग्रहालय के संयुक्त तत्वावधान में पत्रकारिता दिवस पर मुख्य वक्ता आईजी रमित शर्मा ने कहा कि आधुनिकता के साथ पत्रकारों के समक्ष विश्वासनीयता का संकट खड़ा हो गया है जिसे पत्रकार ही दूर कर सकता है। पत्रकारों के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। हम जिस स्थान पर पूरी सुरक्षा और दल बल के साथ पहुंचते हैं वहां पत्रकार रिपोर्टिंग के लिए अकेेले पहुंचता है और वह अपनी जान जोखिम में डालकर कवरेज करता है और सच्ची खबरों को आमजन तक पहुंचाता है।

जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज हर व्यक्ति सोशल मीडिया पर पत्रकार हो गया है लेकिन जहां सूचनाओं का बे रोकटोक सोशल मीडिया पर प्रसार हो रहा है वहां झूठ भी परोसा जा रहा है जो समाज के लिए, कानून व्यवस्था के लिए एक चुनौती है।कार्यक्रम को कुंभ मेला डीआईजी केपी सिंह ने भी संबोधित किया। क्लब के संयोजक वीरेंद्र पाठक ने शहर वरिष्ठ पत्रकार रविकांत का सम्मान किया। अतिथियों का स्वागत संग्रहालय के कार्यकारी निदेशक वानखेड़े ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन सचिव राजेंद्र गुप्ता, संचालन क्लब के अध्यक्ष धीरेंद्र द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें