Prayagraj News : त्रिपौलिया हनुमान मंदिर में हनुमत अवतरण दिवस मनाया गया।
- फोटो : अमर उजाला।
सुंदर कांड के संगीतमय पाठ,आरती के बाद 51 किलो बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। शाम सात बजे हुई महाआरती में मंदिर बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष एडवोकेट लक्ष्मीकांत मिश्र,प्रदीप तिवारी, मनीष घोष, हाईकोर्ट बार के पूर्व अध्यक्ष राकेश पांडेय, अनुराग पांडेय, प्रबोध तिवारी, सुरेश चंद्र मिश्र, विनय तिवारी समेत तमाम भक्तों ने हिस्सा लिया। इसी तरह हनुमत निकेतन, त्रिपौलिया हनुमान मंदिर, ललिता धाम हनुमान मंदिर, अलोपशंकरी परिसर केहनुमान मंदिर के अलावा शहर के अन्य छोटे-बडे़ मंदिरों में जन्मोत्सव की झांकियां सजाई गईं।