फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जननी सुरक्षा योजना में खराब प्रदर्शन, अधीक्षकों को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीडीओ ने की समीक्षा
विज्ञापन

परिवार नियोजन को जागरूकता, पोलियो, टीकाकरण अभियान पर जोर
प्रयागराज। परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने, पोलियो और टीकाकरण अभियान के प्रति सजगता बरतने की जरूरत है। यह निर्देश सीडीओ ने शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में समीक्षा के दौरान दिए। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना की खराब प्रगति पर कई अधीक्षकों को फटकार लगाई।
मुख्य विकास अधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पोलियो के मामलों में विस्तार की संभावनाओं को देखते हुए अधिकारियों को सजग रहने की जरूरत है। उन्होंने इस संबंध में बचाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहाकि अच्छा कार्य करने वाली आशा बहनों को प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। माइक्रोप्लान सबमिशन के तहत सभी ब्लाकों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। उन्होंने एएनएफ किट्स व हब कटर की उपलब्धता के बारे में भी अधीक्षकों एवं एमओआई से जानकारी ली। टीकाकरण के लिए बच्चों के सेंटर तक न आने का कारण जानने और लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने 108 और 102 एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित कराने और प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की प्रगति पर जोर दिया। बैठक में सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के साथ सभी अस्पतालों के अधीक्षक, एसआईसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें