फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम के चलते दो घंटे की देरी से आई दिल्ली की फ्लाइट

विज्ञापन
Flight of Delhi delayed by two hours due to bad weather
विज्ञापन
प्रयागराज। खराब मौसम की वजह से प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली निजी विमानन कंपनी इंडिगो की फ्लाइट शुक्रवार को दो घंटे की देरी से रवाना हुई। इसके विलंब से चलने की वजह से यात्रियों को परेशानी हुई। मौसम का असर कोलकाता और रायपुर जाने वाली फ्लाइट के संचालन पर भी पड़ा। दिन भर में एकमात्र मुंबई जाने वाली ही फ्लाइट का समय से आवागमन हो सका।
विज्ञापन

बीती रात से ही मौसम खराब होने की वजह से दिल्ली से प्रयागराज आने वाली फ्लाइट सुबह 11.05 की जगह दिन में 01.05 बजे दिल्ली से उड़ी। यहां इसके पहुंचने का निर्धारित समय दिन में 12.20 बजे है जो 2.15 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पर उतरी। बाद में यही फ्लाइट 12.50 बजे की बजाय 2.50 बजे यहां से उड़ी। उधर, कोलकाता से प्रयागराज आने वाली फ्लाइट भी यहां सुबह 9.05 बजे की बजाय 11.25 बजे पहुंची। समय से न आ पाने की वजह से यह फ्लाइट रायपुर भी देरी से गई। इसके रायपुर जाने का समय 9.45 बजे है जो आज 11.45 बजे रायपुर के लिए उड़ी। वापसी में यही फ्लाइट यहां 03.05 बजे पहुंची और 3.25 बजे यह विमान प्रयागराज से कोलकाता के लिए उड़ा। उधर प्रयागराज बंगलूरू फ्लाइट भी शाम को 25 मिनट की देरी से उड़ी। इसका निर्धारित समय शाम 4.25 बजे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें