अलोपीबाग चौराहे पर लगा भीषण जाम।
- फोटो : अमर उजाला।
शाम 6 से रात 8 बजे तक सक्रिय रहेगी पुलिस
पुलिस अफसरों ने बताया कि शाम छह बजे पीक आवर होने के समय अचानक वाहनों का लोड बढ़ गया। जाम लगने का सबसे बड़ा कारण वनवे पर लगे बैरिकेडिंग को ताेड़ना सामने आया है। झूंसी पुल पर भी जगह-जगह बैरिकेडिंग गिरी हुई थी। बाइक चालक से लेकर अन्य छोटे वाहन शास्त्री पुल पर लगे बैरिकेंडिग को तोड़कर दूसरी लेन पर चले गए। जिस कारण जाम अन्य वाहन भी उनके पीछे लग गए। वहीं, कांवड़ियों के लिए बनी लेन में भी कांवड़ियाें की संख्या अधिक थी। इस कारण पूरे रूट पर लंबा जाम लग गया था। पुलिस अफसर इससे सबब लेते हुए शाम छह से रात आठ बजे तक सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।
अलोपीबाग चौराहे पर लगा भीषण जाम।
- फोटो : अमर उजाला।
रविवार से तैनात होगी और अतिरिक्त फोर्स
यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया सोमवार को कांवड़ियों की संंख्या अचानक से बढ़ जाती है। काशी जाने वाले कांवड़ियों के लिए रविवार को प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर और भी अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। ताकि शास्त्री पुल और झूंसी में बने वनवे के रास्ते पर जाम न लग सके। बता दें कि यह सावन माह को देखते हुए यह वनवे 19 अगस्त तक लागू रहेगा।
शास्त्री पुल पर बैरिकेडिंग हटने और कांवड़ियों की संख्या अधिक होने पर के कारण यातायात चरमराई हुई थी। हालांकि भविष्य में इस तरह का जाम न लगे, इसके लिए यातायात एडीसीपी व झूंसी एसीपी के नेतृत्व में लगभग बीस से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है। - आशुतोष द्विवेदी, डीसीपी, यातायात
कोट
सावन माह में कांवड़ियों के लिए प्रयागराज-वाराणसी हाइवे को वनवे किया गया है। बीती रात कांवड़ियों की संख्या अधिक होने के कारण इस रूट पर जाम जरूर लग गया था, लेकिन बाद में व्यवस्था को संभाल लिया गया। कांवड़ियों के रूट पर वाहनों का जाना पूरी तरह से मना है। - अभिषेक भारती, डीसीपी, नोडल कांवड़ियां