विकास खंड मऊआइमा के ग्राम सभा कटभर परवेजपुर के शिटकहवा धाम में जल जीवन मिशन के तहत तीन वर्ष पूर्व बनी टंकी से आज तक पानी की सप्लाई नहीं हो पाई है। जिस वजह से ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
राजस्व गांव कटभरपरवेजपुर, अंनेधी, शिटकहवा धाम में पानी की टंकी के निर्माण के बाद लगभग चार सौ घरों को पानी का कनेक्शन भी दिया गया है। पानी की पाइपलाइन भी बिछा दी गई। टंकी में बिजली का कनेक्शन भी जोड़ दिया गया है। नागेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल और अधिकारियों से शिकायत की लेकिन टंकी से पानी की सप्लाई नहीं शुरू हो सकी।
गांव के उमंग कुमार, अजय सरोज, आशीष बिंद, अमन पटेल, विकास पटेल, सैफ सिद्दीकी ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत तीन वर्ष से बनी पानी की टंकी से आज तक पानी नहीं मिल पाया है। ग्रामीण जलापूर्ति परियोजना के अधिकारी एलएंडटी के शुभांकर का कहना है कि अभी तक जलापूर्ति चालू नहीं हुई है। कहां से दिक्कत आ रही है इसका पता लगवाया जाएगा।