फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: वैसी होली कहां... डीजे के शोर में दब गई ढोलक की थाप

विज्ञापन
विज्ञापन
आधुनिकता की चकाचौंध में गांवों की लोक परंपराएं धीरे-धीरे सिमटती जा रही हैं। फागुन में रंगों की बहार है लेकिन गांव की चौपाल में पहले जैसी रौनक नहीं रही। फगुआ के पारंपरिक स्वर भी अब सुनाई नहीं देते हैं। डीजे की धुन में ढोलक की थाप और मजीरों की झंकार दब सी गई है।
विज्ञापन

हरिसेनगंज क्षेत्र के पुरनियों ने बताया कि एक समय था जब फागुन लगते ही हर गली व मोहल्ले में फगुआ मंडली सक्रिय हो जाती थी। गांव की महिलाएं और पुरुष सामूहिक गायन करते थे। होली में मेल-मिलाप भी बढ़ता था लेकिन वर्तमान में परंपराएं खत्म होती जा रही हैं। डीजे के शोर में ढोलक की थाप, फगुआ गीत सब दब से गए हैं।


बोले ग्रामीण



पहले रात भर चौपाल में बैठक कर पारंपरिक बोलियों के साथ होली गाई जाती थी। अब स्थिति यह है कि गिने-चुने बुजुर्ग ही इन गीतों को याद करते हैं। -उदित नारायण।
विज्ञापन




नई पीढ़ी मोबाइल और आधुनिक संगीत की ओर अधिक आकर्षित है, इससे लोक गीतों से दूरी बढ़ रही है। फगुआ केवल मनोरंजन नहीं बल्कि लोक संस्कृति, सामाजिक और पारंपरिक मूल्यों की जीवंत अभिव्यक्ति है। -अयोध्या पटेल।



अगर गांवों, विद्यालयों और सामाजिक आयोजनों में फगुआ गीतों को मंच नहीं मिला तो यह समृद्ध परंपरा आने वाले समय में केवल पुस्तकों और स्मृतियां तक सीमित रह जाएगी। -दीपक मिश्रा।


नई पीढ़ी को रासायनिक रंगों की जगह टेसू के फूलों से बने प्राकृतिक रंगों के उपयोग, डीजे के बजाय पारंपरिक फाग, कबीर और ढोलक गायन के लिए जागरूक करने की आवश्यकता है। राम सजीवन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें