फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC : रेलवे कराएगा साईं बाबा, शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन

Wed, 15 May 2024 07:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यह स्पेशल ट्रेन चार रात और पांच दिनों के पैकेज के साथ उपलब्ध होगी, जोकि आरक्षित बर्थ के साथ पांच ज्योतिर्लिंगों- ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, नागेश्वर और त्र्यंबकेश्वर का दर्शन कराएगी। यात्रियों को इस यात्रा में तीन सितारा होटल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म (आईआरसीटीसी) की ओर से ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए एक स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन की घोषणा की गई है। यह स्पेशल ट्रेन हर बृहस्पतिवार को अपनी आध्यात्मिक यात्रा शुरू करेगी। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पहली बार आईआरसीटीसी लखनऊ की ओर से यह सेवा शुरू की जा रही है।

विज्ञापन


यह स्पेशल ट्रेन चार रात और पांच दिनों के पैकेज के साथ उपलब्ध होगी, जोकि आरक्षित बर्थ के साथ पांच ज्योतिर्लिंगों- ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, नागेश्वर और त्र्यंबकेश्वर का दर्शन कराएगी। यात्रियों को इस यात्रा में तीन सितारा होटल उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही उन्हें शिरडी में दो रात ठहरने की सुविधा मिलेगी। इस यात्रा की शुरुआत इसी बृहस्पतिवार से होने जा रही है। इसके लिए आईआरसीटीसी ने पैकेज की घोषणा की है।

पैकेज के अनुसार द्वितीय एवं तृतीय वातानुकूलित (इकोनॉमी) श्रेणी में आरक्षित बर्थ यात्रियों को दी जाएगी। ट्रेन का संचालन लखनऊ से मनमाड के बीच होगा। पुष्पक एक्सप्रेस नामक ट्रेन से यह यात्रा कराई जाएगी। वहीं, यात्रियों को ट्रेन के अलावा भी भ्रमण करने के लिए एसी वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। शिरडी में सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक का जिम्मा आईआरसीटीसी का ही होगा। यात्री इस स्पेशल ट्रेन में लखनऊ या फिर कानपुर से अपनी यात्रा शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी ने द्वितीय वातानुकूलित में सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए 39905, डबल ऑक्यूपेंसी में प्रति व्यक्ति 23285 और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी में प्रति व्यक्ति 19125 रुपये किराया तय किया है। वहीं, तृतीय वातानुकूलित इकोनॉमी क्लास में हर किराये में करीब दो हजार रुपये की छूट मिलेगी। पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी। यात्रा की बुकिंग के लिए लखनऊ के पर्यटन भवन में स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय या फिर आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर बुकिंग की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें