नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के तहत सहायक वास्तुविद नियोजक के छह पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 27 एवं 28 फरवरी को दो में सत्रों में सुबह नौ बजे और अपराह्न एक बजे से होंगे।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से सीधी भर्ती के 28 पदों के लिए इंटरव्यू 27 फरवरी से आयोजित किए जाएंगे। आयोग ने साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के तहत सहायक वास्तुविद नियोजक के छह पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 27 एवं 28 फरवरी को दो में सत्रों में सुबह नौ बजे और अपराह्न एक बजे से होंगे। आयुष (होम्योपैथी) विभाग के तहत प्रवक्ता ऑर्गेनान ऑफ मेडिसिन के 18 पदों के लिए इंटरव्यू 27, 28 एवं 29 फरवरी को दो सत्रों में सुबह 10 बजे और अपराह्न दो बजे से होंगे।
उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा (आयुर्वेद) विभाग में रीडर क्रिया शरीर के तीन पदों के लिए इंटरव्यू 29 फरवरी और उत्तर प्रदेश आयुष (यूनानी) विभाग में रीडर कुल्लियात के एक पद के लिए इंटरव्यू एक मार्च को सुबह 10 बजे से होंगे।