फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान प्रतापगढ़ी बोले : राहुल की न्याय यात्रा से भाजपा डरी, झूठे वादाें की पोल खोल रही यात्रा

Mon, 19 Feb 2024 04:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इंदिरा कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में सांसद इमरान ने कहा, न्याय यात्रा से प्रधानमंत्री के झूठ का पर्दाफाश किया जा रहा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा खोखला साबित हो रहा है। ईडी के भय से कई कांग्रेसी नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
इमरान प्रतापगढ़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा केंद्र सरकार के वादों की पोल खोल रही है। राहुल की न्याय यात्रा से भाजपा सरकार डर गई है। तभी तो अमेठी में निषेधाज्ञा लगा दी गई है, इससे कांग्रेसी डरने वाले नहीं हैं।

विज्ञापन


इंदिरा कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में सांसद इमरान ने कहा, न्याय यात्रा से प्रधानमंत्री के झूठ का पर्दाफाश किया जा रहा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा खोखला साबित हो रहा है। ईडी के भय से कई कांग्रेसी नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

केंद्र सरकार हर मुद्दे पर पूरी तरह फेल हो चुकी है। चाहे वह सरकार का बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा हो या फिर बेरोजगारों को रोजगार देने का दावा। दो करोड़ को नौकरी मिली, लेकिन बेरोजगारों की संख्या अब भी बीस करोड़ है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में जाने के कयास पर सांसद इमरान ने कहा, कमलनाथ अपने को इंदिरा गांधी का तीसरा बेटा बताते थे, वह अपनी मां को धोखा नहीं दे सकते।
विज्ञापन


कहा, देल्हूपुर की सीमा से न्याय यात्रा का जोरदार स्वागत होगा, जो अमेठी सीमा तक जारी रहेगा। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी, डॉ. नीरज त्रिपाठी, दानिश माबूद, अब्दुल माबूद, इरफान अली, महेंद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें