इंटरनेशनल व्यापार मेले में बेचने के लिए लाए गए फर्नीचर।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रगति पाने के लिए लाभकारी वाटर फॉल की तस्वीर भी है। केरल का बनाना चिप्स, अंजीर हलवा, अरेबियन ड्राई फ्रूट हलवा आदि भी उपलब्ध है। फैशन परिधान गारमेंट्स, हैंडलूम, सौंदर्य उत्पाद, हेल्थ एवं फिटनेस प्रोडक्ट भी शहरियों को पसंद आ रहे हैं। द प्लानर के सन्नी सिंह ने बताया कि मेला चार अगस्त तक चलेगा। यहां सभी वर्ग के लोगों के लिए कुछ न कुछ है। खाने-पीने के स्टॉल में प्रयागराज के साथ राजस्थान का जायका भी लिया जा सकता है।
मेले में मौजूद फर्नीचर लोगों को ज्यादा पसंद आ रहे हैं। फर्नीचर की कई वैरायटी होने से इस बार काफी लोगों ने उसकी बुकिंग भी करवाई। घर को सुंदर और आकर्षक बनाने के तमाम उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध होने से यहां लोगों को खासी सुविधा हो रही है। मौजूद एक स्टॉल पर 5-डी फोटो फ्रेम होम डेकोर, वास्तु के लिए उपयोगी सात घोड़ों वाली तस्वीर भी लोगों ने खरीदी। स्टॉल संचालक ने बताया कि वास्तु के हिसाब से काफी फोटो यहां मौजूद है। वाटर फॉल की तस्वीर लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
मेले में तमाम लोगों ने इलेक्ट्रानिक उत्पाद, रेडीमेड गारमेंट्स, सौंदर्य उत्पाद और फिटनेस उत्पाद खरीदारी की। इसके अलावा अफगानिस्तान से आए युवकों के स्टॉल से लोगों ने पसंदीदा मेवे भी खरीदे। मेले के संचालक सन्नी सिंह ने बताया कि मेले का समापन रविवार को हुआ।
इंटरनेशनल व्यापार मेले में ड्राई फ्रूट्स की खरीदारी करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
कॉम्प्रेस्ड मार्बल की मूर्तियां को खास पसंद कर रहे लोग
रविवार को अंतिम दिन बारिश के बावजूद लोग खरीदारी के लिए उमड़े। लोगों ने मेले में व्यंजनों का लुत्फ उठाया। मेले में कॉम्प्रेस्ड मार्बल की मूर्तियां खासी पसंद की जा रही है। मुंबई के अशोक तिवारी ने बताया कि क्रिस्टल वर्क, लाफिंग बुद्धा, कृष्ण, गणेश की मूर्तियां उपलब्ध हैं। वाॅशेबल मूर्तियां को लोग खासा पसंद कर रहे हैं। लाफिंग बुद्धा भी आकर्षक रंगों में माैजूद है। संबंधित स्टॉल पर एक हजार से लेकर 32 हजार तक की मूर्तियां हैं। इसके अलावा जयपुर से आए विक्की के स्टॉल पर विभिन्न प्रकार के अचार उपलब्ध हैं। यहां लोग आम का गलका, टेंटी के अचार, नींबू, कटहल और गाजर के अचार खरीद रहे हैं। मेला चार अगस्त तक चलेगा।
फाइव-डी फोटो फ्रेम की अधिक मांग
यहां एक स्टॉल पर फाइव-डी फोटो फ्रेम होम डेकोर के लिए किफायती दाम पर मौजूद है। घर का वास्तु दोष हटाने के लिए भी यहां सात घोड़ों वाली तस्वीर भी उपलब्ध है। वहीं, प्रगति पाने के लिए लाभकारी वॉटर फॉल की तस्वीर भी है।इसके अलावा मेले में केरल का बनाना चिप्स, जैक फ्रूट चिप्स, मुरुक्कू चिप्स, अंजीर हलवा, अरेबियन ड्राई फ्रूट हलवा आदि भी उपलब्ध है। महिलाओं को चिकन की कुर्ती, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, जयपुरी जूती, सौंदर्य उत्पाद, हेल्थ व फिटनेस प्रोडक्ट भी पसंद आ रहे हैं।
इंटरनेशनल व्यापार मेले में बेचने के लिए लाए गए फर्नीचर।
- फोटो : अमर उजाला।
खादी के कपड़े और फर्नीचर की मांग रही अधिक
मेले में गुजरात से पहुंची मीनाक्षी सिंह ने यहां कपड़ों का स्टॉल लगाया है। यहां दस हजार तक के कपड़े मौजूद हैं। शानदार फिनिशिंग और ऑफर के तहत मिलने वाले इन कपड़ों को लोग पसंद कर रहे हैं। बंगलूरू से आए कारोबारी संजय कुमार ने बताया, रूम, हॉल व गार्डन में लगने वाले यह फर्नीचर लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। कई लोगों ने ऑफर में इन्हें खरीदा है तो कुछ ने बुकिंग कराई है।
गोपीगंज से आए राकेश पांडेय के स्टॉल पर चार राज्यों के पान के फ्लेवर मौजूद हैं। इसमें कोलकाता ड्राई पान, वाराणसी पान, जयपुरिया पान और तुलसी पान शामिल हैं। पान में डाले जाने वाले सौंफ, आगा-बागा, हरें-हुर्रे, नटखट इमली जैसे 35 से अधिक फ्लेवर भी हैं।
मैसूर, कर्नाटक के आए दुकानदार ने आदिवासी हेयर ऑयल का स्टॉल लगाया है। यहां गंजेपन, सिरदर्द, रूसी, जूं, बाल झड़ने और बालों की मजबूती के लिए तेल मौजूद है। एक स्टॉल पर रसोई से जुड़ीं तमाम वस्तुएं मौजूद हैं। यहां बादाम काटने, प्याज काटने, खीरा छीलने, सलाद बनाने और आलू के चिप्स बनाने की मशीन भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक पावर सेवर भी खूब बिक रहा है। उधर, मेले में आए लोग राजस्थानी प्याज की कचौड़ी, मूंग दाल की पकौड़ी और जलेबी भी लोग स्वाद ले रहे हैं। चार अगस्त तक चलने वाले मेले में विभिन्न राज्यों के सामान मौजूद हैं।
मेले में खूबसूरत राखियां की भी हुई बिक्री
रक्षाबंधन के लिए भी एक स्टॉल लगा है, यहां तमाम तरह की राखियां उपलब्ध हैं। ब्रेसलेट राखी, काॅर्टून बने हुए, रेशम के धागों वाली राखियां लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।