फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे : खुफिया कैमरों से रेलवे में होने वाली चोरियों पर लगेगी लगाम, लगाए जाएंगे पांच हजार स्पाई कैमरे

Thu, 04 May 2023 03:36 PM IST
विनोद सिंह राहुल शर्मा, प्रयागराज

सार

रेलवे स्टेशनों के आउटर पर चलती ट्रेनों में यात्रियों से होने वाली छिनैती व चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे एक नई व्यवस्था करने जा रहा है। चोरी की घटनाओं को रोकने एवं त्वरित कार्रवाई के लिए उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रशासन ने अब आउटर व अन्य स्थानाें पर खुफिया कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे स्टेशनों के आउटर पर चलती ट्रेनों में यात्रियों से होने वाली छिनैती व चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे एक नई व्यवस्था करने जा रहा है। चोरी की घटनाओं को रोकने एवं त्वरित कार्रवाई के लिए उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रशासन ने अब आउटर व अन्य स्थानाें पर खुफिया कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू की है। इन कैमरों की मॉनिटरिंग आरपीएफ करेगा। एनसीआर जोन में इस तरह के करीब पांच हजार कैमरे लगाए जाएंगे।

ये कैमरे खुफिया तरीके से लगाए जाएंगे, ताकि आम लोगों की नजर इनपर न पड़े। एनसीआर के प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, कानपुर सेंट्रल, इटावा जंक्शन, टुंडला जंक्शन, अलीगढ़ जंक्शन, आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, मथुरा जंक्शन, ग्वालियर, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झांसी, मिर्जापुर, धौलपुर, उरई, बांदा, चित्रकूट, खजुराहो रेलवे स्टेशन के आउटर और उसके आसपास के क्षेत्र में खुफिया कैमरे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


दरअसल तमाम प्रमुख रेलवे स्टेशनों के आउटर से ट्रेनें धीमी गति से गुजरती हैं। इसका फायदा उठाकर असामाजिक तत्व यात्रियों से छिनैती कर भाग जाते हैं। खुफिया कैमरों से ऐसे लोगों की पहचान कर उनकी धरपकड़ की जा सकेगी। इसके अलावा आउटर एवं यार्ड में रेलवे के सामान की भी निगरानी हो सकेगी।

एनसीआर जोन में पहले चरण में दो हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। रेलवे के एक वरिष्ठ अफसर ने बताया कि इस सीसीटीवी कैमरे की लाइव फुटेज जंक्शन के कंट्रोल रूम के साथ ही प्रयागराज, आगरा एवं झांसी स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के साथ सूबेदारगंज में जीएम सेल में भी देखी जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें