फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MNNIT : कम तीव्रता के भूकंप की भी मिलेगी जानकारी INSAR छात्रों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

Thu, 29 Feb 2024 04:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जीआईएस के असिस्टेंट प्रो.रामजी द्विवेदी ने बताया कि प्रशिक्षण के दूसरे दिन इनसार तकनीक की सहायता से धरती की सतह और भीतरी हिस्से की छोटी से छोटी गतिविधि का पता लगाया जाता है। इसकी सहायता से प्राकृतिक आपदा जैसे भूकंप, भूस्खलन, धरती धंसना और क्रिस्टल मूवमेंट की जानकारी काफी पहले मिल जाती है।
विज्ञापन
MNNIT Allahabad - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कम तीव्रता के भूकंप की भी जानकारी समय से मिले, इसके लिए शोध किए जा रहे हैं। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में जियोग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम (जीआईएस) की ओर से इसरो आपदा प्रबंधन सहायता (डीएमएस) क्षमता निर्माण कार्यक्रम के तहत इंटरफेरोमीटर सिंथेटिक अपर्चर रडार तकनीक (इनसार) का अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं को 15 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विज्ञापन


जीआईएस के असिस्टेंट प्रो.रामजी द्विवेदी ने बताया कि प्रशिक्षण के दूसरे दिन इनसार तकनीक की सहायता से धरती की सतह और भीतरी हिस्से की छोटी से छोटी गतिविधि का पता लगाया जाता है। इसकी सहायता से प्राकृतिक आपदा जैसे भूकंप, भूस्खलन, धरती धंसना और क्रिस्टल मूवमेंट की जानकारी काफी पहले मिल जाती है। इससे आपदा में होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है। इस तकनीक को लगातार उन्नत करने का प्रयास किया जा रहा है।

इसकी सहायता से गतिविधियों पर निरंतर नजर रखी जाती है। प्रत्येक 12 दिन में जुटाए गए आंकड़ों का विश्लेषण किया जाता है। किसी भी स्थान पर सामान्य से इतर रीडिंग्स आने पर तुरंत आगाह कर दिया जाता है। प्रशिक्षण में आईआईटी रुड़की, आईआईएसईआर मोहाली, आईआईटी बॉम्बे समेत कई प्रतिष्ठित संस्थानों के विद्यार्थी शामिल हैं। इस दौरान देश के कई संस्थानों के विद्वान अपने विचार रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें