फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजीआईसी में फार्म वितरण में निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली के मामले में जांच के आदेश 

Wed, 08 Sep 2021 09:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपी बोर्ड वर्ष2022 के व्यक्तिगत फार्म का वितरण जिले के 15 राजकीय कॉलेजों में किया जा रहा है। मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कटरा फार्म वितरण के दौरान अभ्यर्थियों ने हंगामा किया था।
विज्ञापन
जांच-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट वर्ष 2022 के व्यक्तिगत फार्म के वितरण के मामले में जीजीआईसी कटरा में निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये वसूले जाने की शिकायत पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रयागराज ने जांच बैठा दी है। मामले की जांच संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय, मंडलीय ऑडिट ईकाई की वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी मधूलिका सिंह को सौंपी गई है। उन्हें एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड वर्ष2022 के व्यक्तिगत फार्म का वितरण जिले के 15 राजकीय कॉलेजों में किया जा रहा है। मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कटरा फार्म वितरण के दौरान अभ्यर्थियों ने हंगामा किया था। उनका आरोप था कि फार्म के लिए एक हजार रुपये वसूला जा रहा है। जबकि यूपी बोर्ड की ओर से इसका मूल्य 206 रुपये निर्धारित है। मामले की शिकायत शिक्षा विभाग के अफसरों तक पहुंची।

इस पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रयागराज दिव्य कांत शुक्ला ने बताया कि यह अत्यंत गंभीर प्रकरण है। इस मामले में वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी मधुलिका सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। मधुलिका सिंह को इस प्रकरण में परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों का बयान दर्ज कर जांच रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर सौंपने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें