फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से मासूम की मौत, मां की हालत गंभीर

विज्ञापन
सर्पदंश से मृत सौम्या। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
फतनपुर थाना के नाहरपुर गांव में शनिवार रात सांप ने चारपाई पर सो रहीं मां-बेटी को डस लिया। इससे बेटी की मौत हो गई, जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज रेफर किया गया है। फतनपुर थाना के नाहरपुर निवासी धमेंद्र गुप्ता की पत्नी कामनी गुप्ता (30) शनिवार रात अपनी चार वर्षीय बच्ची सौम्या के साथ कमरे के अंदर चारपाई पर सो रही थी।
विज्ञापन

देर रात सांप ने कामनी के हाथ में डस लिया। उसने बगल में सो रही सौम्या को भी डस लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। शोर सुनकर पहुंचे परिजन दोनों को मेडिकल कॉलेज ले आए। मेडिकल कॉलेज में रविवार भोर में डॉक्टरों ने सौम्या को मृत घोषित कर दिया, जबकि कामिनी की हालत गंभीर देखकर प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें