फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : न्याय के लिए भटक रहा घायल दीवान, थानाध्यक्ष ने कहा, नहीं मिली तहरीर

Mon, 08 Apr 2024 12:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्राथमिकी दर्ज करने के नाम पर आम जनता को बरगलाने वाली पुलिस अपने महकमे के घायल दीवान का भी मुकदमा लिखने में आनाकानी कर रही है, ताकि थाने के दो सिपाहियों की गुंडई और अवैध धन उगाही के कृत्य को छिपाया जा सके। चंदौली में तैनात सिपाही एफआईआर लिखाने के लिए दर-दर ठोकर खाने के लिए बाध्य है। 
विज्ञापन
सिपाहियों की पिटाई से घायल दीवान विनय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली में तैनात दीवान को जंघई पुलिस चौकी के दो सिपाहियों द्वारा बंधक बनाकर पिटाई किए जाने के मामले में 5 दिन बाद भी आरोपी सिपाहियों के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सिर में गंभीर चोट की वजह से परेशान दीवान घायलावस्था में न्याय के लिए थाना व उच्चाधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगा रहा है। उधर एसओ सरायममरेज ने कहा कि उन्हें कोई तहरीर ही नहीं मिली है। पुलिस की इस कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में भी नाराजगी है।

विज्ञापन


सरायममरेज थाना क्षेत्र के जंघई पुलिस चौकी के सिंधौरा गांव के रहने वाले विनय कुमार सरोज 35 पुत्र फूलचंद्र सरोज जो मौजूदा समय में चंदौली जनपद में दीवान के पद पर तैनात हैं। वह पांच दिन की छुट्टी पर घर आए हुए हैं। बताया कि बुधवार सुबह करीब 12 बजे वह घर से कुछ दूरी पर स्थित रस्तीपुर चौराहे पर गए हुए थे। जहां दुकान पर बैठे सिपाही से दीवान विनय कुछ जानकारी लेना चाहा तो सिपाही भड़क गए और कहासुनी हो गई।

विज्ञापन

पांच दिन बीत जाने के बाद भी नहीं हुई सुनवाई

दीवान का आरोप है कि जंघई पुलिस चौकी में तैनात सिपाहियों ने दुकान पर रखी स्टूल उठाकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उनका सिर फट गया और उसे बंधक बनाकर जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए भद्दी-भद्दी गालियां दी। सूचना पर एसओ सरायममरेज मय पुलिस बल के पहुंचे और घायल दीवान को अस्पताल में भर्ती कराया।

भुक्तभोगी दीवान विनय कुमार सरोज का आरोप है कि उन्होंने घटना के दिन ही जंघई पुलिस चौकी के सिपाही शमीर सिंह व मनोज यादव के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस समझौते के लिए उन पर दबाव बना रही है। 5 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

- घायल दीवान की ओर से मुझे कोई तहरीर नहीं मिली तो एफआईआर कैसे दर्ज हो। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - योगेश प्रताप सिंह, एसओ सरायममरेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें