फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagaraj : तेज रफ्तार डंपर से कुचलकर युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Mon, 08 Apr 2024 12:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शंकरगढ़ के कपड़ौरा गांव में सड़क के किनारे हैंडपंप पर पानी पीने के लिए जा रहे युवक को डंपर ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की एक साल पहले ही शादी हुई थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर शंकरगढ़-नारीबारी मार्ग पर जाम लगा दिया है। 
विज्ञापन
शंकरगढ़ में हादसे में युवक की मौोत के बाद ग्रामीमों ने किया सड़क जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के कपड़ौरा गांव में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शंकरगढ़-नारीबारी मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर एसीपी बारा और शंकरगढ़ थाना प्रभारी बड़ी संख्या में फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन












कपड़ौरा ग्राम पंचायत के बारामासी गांव निवासी मेवालाल आदिवासी का पुत्र विजय बहादुर (28) गांव में ही अपने खेत में काम कर रहा था। प्यास लगने पर वह सड़क के किनारे लगे हैंडंप पर पानी पीने के लिए जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और शव रखकर शंकरगढ़-नारीबारी मार्ग पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन

शंकरगढ़ में हादसे के बाद सड़क पर ग्रामीणों ने जाम लगाया। - फोटो : अमर उजाला
खबर पाकर एसीपी बारा संतलाल सरोज, थाना प्रभारी ओम प्रकाश बड़ी संख्या में फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। विजय बहादुर की एक साल पहले ही शादी हुई थी। पत्नी प्रीति का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। चक्काजाम करीब तीन घंटे तक चला। घटना सुबह नौ बजे हुई। करीब बजे मौके पर पहुंचे तहसीलदार बारा गणेश सिंह के आश्वासन पर ग्रामीण सड़क से हट गए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

घटना के बाद सड़क जाम करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
घटना सुबह नौ बजे के करीब हुई। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सड़क जाम होने के कारण आवागमन ठप हो गया। करीब तीन घंटे के बाद आवागमन बहाल हुआ। 

शंकरगढ़ में हादसे के बाद सड़क पर ग्रामीणों ने जाम लगाया। - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद सड़क पर जमा भीड़। 
विज्ञापन

घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें