फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : माघ मेला पुलिस की आमद शुरू, पहली खेप में पहुंचे 50 जवान पांच थाने बनकर तैयार

Sat, 10 Dec 2022 11:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शनिवार को पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने भी मेला क्षेत्र पहुंचकर पुलिस संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही जवानों से संवाद भी किया। मेले में करीब तीन हजार जवानों को तैनात किया जाना है। इसके तहत विभिन्न चरणों में फोर्स का आगमन होना है।
विज्ञापन
Prayagraj News : माघ मेला क्षेत्र स्थित मानसरोवर सभागार में मातहतों के साथ बैठक करते पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ मेले के लिए फोर्स की आमद शनिवार से शुरू हो गई। पहली खेप में 50 पुलिसकर्मी मेला ड्यूटी के लिए पहुंच गए हैं। इसके अलावा मेला क्षेत्र में पांच थानों का निर्माण हो गया है। उधर शनिवार को पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने भी मेला क्षेत्र पहुंचकर पुलिस संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही जवानों से संवाद भी किया। मेले में करीब तीन हजार जवानों को तैनात किया जाना है। इसके तहत विभिन्न चरणों में फोर्स का आगमन होना है। जिसकी शुरुआत शनिवार से हुई। पहले चरण में 50 जवान मेला ड्यूटी के लिए पहुंच गए। मेले में 25 दिसंबर तक पूरी फोर्स का आगमन होना है। 

विज्ञापन



इसके साथ ही संगम क्षेत्र में पांच थानों का निर्माण भी हो गया है। जबकि गंगापार क्षेत्र में भी थानों का निर्माण जल्द शुरू होगा। मेल में कुल 13 थाने बनाए जाने हैं। उधर पुलिस आयुक्त रमित शर्मा शनिवार को मेला पुलिस लाइन स्थित मानसरोवर सभागार में पहुंचे। इस दौरान डीसीपी यमुनानगर सौरभ दीक्षित व अन्य दो डीसीपी भी मौजूद रहे। पुलिस आयुक्त ने तैयारियों का जायजा लिया।


साथ ही सुरक्षा इंतजाम समेत अन्य व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने पर भी चर्चा की। इसके साथ ही जवानों से भी संवाद किया। बताया कि माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से ऐसा व्यवहार करें ताकि उनमें उप्र पुलिस की बेहतर छवि बने। मेला एसपी आदित्य शुक्ला ने बताया कि पुलिस आयुक्त ने तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही तमाम दिशा निर्देश भी दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें