स्वदेशी तकनीक वाले विमान भी दिखाएंगे शौर्य
सेना की एक्सपर्ट टीम ने बृहस्पतिवार को नियंत्रण कक्ष से निगरानी शुरू कर दी। कहा जा रहा है कि पहली बार एचएलएफटी-42 को इस एयर शो में शामिल किया जाएगा। यह आधुनिक विमान मौजूदा दौर के युद्ध के लिए बेहद उपयोगी और कामयाब है। यह युद्धक विमान इलेक्ट्रानिक और इंफ्रारेड खोजी वायरलेस सिस्टम से लैस है। इस एयर शो में हिंदुस्तान एरोनाटिक्स लिमिटेड की अगली पीढ़ी का सुपरसोनिक युद्धक प्रशिक्षण विमान व स्वदेशी तकनीक वाले लड़ाकू विमान भी शौर्य दिखाएंगे।
हेलीकॉप्टरों के जरिए आत्मनिर्भर विन्यासस का प्रदर्शन
स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए 15 हेलिकॉप्टरों के जरिए आत्मनिर्भर विन्यास का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें अत्याधुनिक हल्के हेलिकॉप्टर प्रचंड के अलावा स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस, एचटीटी-40,डार्नियर लाइट यूटिलिटी हेलिकॉप्टर भी करतब दिखाएंगे। इसके अलावा लड़ाकू विमान राफेल, सुखोई, मिग, मिराज भी लोगों को रोमांचित करेंगे। इस बार वायुसेना दिवस पर छह से आठ अक्तूबर तक तीन दिन तक होने वाले एयर शो के लिए सेना ने तैयारियां तेज कर दी है। औपचारिक परेड वायु सेना के बम्हरौली स्टेशन में होगी। जबकि वायु प्रदर्शन आयुध डिपो के नजदीक संगम क्षेत्र में किया जाएगा।