फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी परेशानी :  सेमीकंडक्टर के संकट से कारों की बिक्री पर लगा ग्रहण

Thu, 31 Mar 2022 05:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भारत-चीन के व्यापारिक संबंधों के बिगड़ने से सबसे ज्यादा प्रभाव कारों की बिक्री पर पड़ा है। सेमीकंडक्टर की अनुपलब्धता के कारण पिछले दो वर्षों से कारों की बिक्री 30 से 40 फीसदी तक प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
कारें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो अभी फिलहाल अपने विचार को त्याग दीजिए, क्योंकि भारत-चीन तनाव के बाद उत्पन्न हुई सेमीकंडक्टर की समस्या से कारों का उत्पादन घट गया है। आलम यह है कि कार निर्माता कंपनियां मांग के अनुरूप कार उपलब्ध नहीं करा पा रही हैं, जिससे डीलरों ने बुकिंग लेना ही बंद कर दिया है। प्रयागराज में ग्राहकों को गाड़ियों की आपूर्ति करने में डीलरों को छह माह तक का समय लग रहा है। कार के बाजार को इससे काफी नुकसान पहुंचा है। 

विज्ञापन




भारत-चीन के व्यापारिक संबंधों के बिगड़ने से सबसे ज्यादा प्रभाव कारों की बिक्री पर पड़ा है। सेमीकंडक्टर की अनुपलब्धता के कारण पिछले दो वर्षों से कारों की बिक्री 30 से 40 फीसदी तक प्रभावित हुई है। शो रूम में इक्का दुक्का डेमो कारों केअलावा स्टॉक नहीं बचा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि पांच से छह माह पुरानी बुकिंग को भी पूरा करने में कार डीलरों केपसीने छूट रहे हैं। इसकेअलावा कई कार डीलरों ने तो बुकिंग तक लेनी बंद कर दी है। 


दरअसल कारों में इस्तेमाल होने वाले सेमीकंडक्टर भारत पहले चीन से खरीदता था। गलवां हमले के बाद भारत ने चीन से सेमीकंडक्टर का आयात करना बंद कर दिया, जिससे सेमीकंडक्टर की समस्या उत्पन्न हो गयी है। हालांकि टाटा मोटर्स सहित कई अन्य कंपनियां सेमीकंडक्टर बनाने में  दिलचस्पी दिखा रही हैं। लेकिन इसकेबावजूद हालात सुधरने में कम से कम एक साल का समय लग सकता है। इस समय सेमीकंडक्टर बनाने की तकनीक ताईवान, चीन और कुछ हद तक जापान केपास है।    

विज्ञापन

क्या है सेमीकंडक्टर
सेमीकंडक्टर एक प्रकार की चिप है, जो इलेक्ट्रानिक सर्किट में करंट को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। चिप का उपयोग कारों में इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर स्टीयरिंग और ब्रेक को आपरेट करने के लिए किया जाता है।  



सैकड़ों गाड़ियों की बुकिंग अधर में
एक साल के अंदर 1200 से 1500 तक हुंडई कारों की बिक्री करने वाले डी मोटर्स ने वित्तीय वर्ष 2020 में 852, वर्ष 2021 में 901 और 2022 के शुरुआती तीन माह में 210 कारों की कुल बिक्री की है। मौजूदा समय में यहां 425 गाड़ियों की बुकिंग अधर में पड़ी है। टाटा कारों केडीलर जीपी मोटर्स की बिक्री प्रति वर्ष 200 गाड़ियों से अधिक गिरी है। यहां भी 250 से अधिक ग्राहकों ने कारों की बुकिंग कराई है, लेकिन उनको गाड़ियों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।



कारों की बिक्री घटी
मारुति की अरेरा कारों केडीलर अमित दीप मोटर्स ने 2020-21 में वर्ष 2019-20 के मुकाबले एक हजार कारों का नुकसान उठाते हुए 5 हजार कारों की बिक्री की। वहीं 2021-22 में 5500 गाड़ियों की बिक्री की है। महिंद्रा गाड़ियाें केडीलर ब्रिज राज मोटर्स ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में 1042 तो 2021-22 में 1000 वाहन बेचे हैं।
विज्ञापन

क्या कहते हैं शोरूम संचालक

सेमीकंडक्टर की उपलब्धता प्रभावित होने की वजह से कारों का स्टॉक पूरा नहीं पा रहा है। हमारे यहां फिलहाल 500 कारों की बुकिंग के बाद बुकिंग रोक दी जाती है। कारों की आपूर्ति करने में पांच से छह माह का समय लग रहा है। - देवर्षि अग्रवाल, जीएम, डी मोटर्स, प्रयागराज

हम अपने यहां कारों का स्टॉक नहीं रख पा रहे हैं। जो हमारे चुनिंदा ग्राहक हैं. उन्हें ही गाड़ी उपलब्ध कराई जा रही है। हालांकि कुछ दिनों बाद हालात सुधरने की उम्मीद है। - मनीष गुप्ता, जीएम, ब्रिज राज मोटर्स, प्रयागराज

मारुति अरेरा कारों की डिमांड एक हजार तक प्रभावित हुई है। फिर भी हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि ग्राहकों को समय पर कार उपलब्ध करा सकें। - रजनीश शर्मा, जीएम, अमरदीप मोटर्स, प्रयागराज

टाटा की कारों की डिमांड पूरी करने की कोशिश की जा रही है। सेमीकंडक्टर की वजह से कारों की बिक्री पर काफी असर पड़ा है। -मनीष मिश्रा, जीएम, जीपी मोटर्स, प्रयागराज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें