लूकरगंज में बन रहे पीएम आवास योजना के लिए आवेदन शीघ्र
प्रयागराज विकास प्राधिकरण की तरफ से लूकरगंज में अतीक अहमद के कब्जे से खाली करायी गई जमीन पर तैयार हो रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बन रहे अपार्टमेंट के लिए आवेदन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी। पीडीए उपाध्यक्ष अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि अभी एमएलसी चुनाव के कारण आचार संहिता चल रही है। आचार संहिता खत्म होने के बाद आवेदन लेने के लिए प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।
नई टाउनशिप के लिए पीडीए की ओर से योजना प्रस्तावित है, जिसके लिए जमीन की तलाश जारी है। इसके लिए पीडीए ने आंतरिक कमेटी भी तैयार की है। शीघ्र ही जमीन की तलाश पूरी कर ली जाएगी। - अरविंद कुमार चौहान, पीडीए वीसी
सैनिक कालोनी में पीडीए ने अवैध निर्माण किया सील
शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ पीडीए की ओर कार्रवाई जारी है। एक अप्रैल के बाद पीडीए बड़े स्तर पर अवैध निर्माण व अवैध प्लाटिंग के खिलाफ तैयारी करने जा रहा है। इसके लिए पीडीए की ओर से सूची तैयार कर दी गई है। इसी क्रम में बुधवार को पीडीए की ओर से धूमनगंज क्षेत्र के सैनिक कालोनी में स्थित धीरेंद्र प्रताप सिंह के अवैध निर्माण के विरुद्ध सीलबंदी की कार्रवाई की गई। जोनल अधिकारी बीपी सिंह के मुताबिक जोन संख्या 1 में हुई सीलबंद कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त अवसर अभियंता महेश चौधरी,पीडीए प्रर्वतन टीम एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।