फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में गंगा-यमुना में फिर वृद्धि से बाढ़ का खतरा बढ़ा

Mon, 31 Aug 2020 12:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

गंगा-यमुना केजलस्तर में रविवार को फिर वृद्धि शुरू होने से कछारी इलाके बाढ़ के मुहाने पर आ गए। देर शाम गंगा हनुमान मंदिर के सामने वाले पार्क की सड़क पर आ गई। उधर, हरिहर गंगा आरती स्थल पर दो फीट तक पानी आने से चिंता बढ़ गई।

विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
रामघाट, काली घाट, दशाश्वमेध घाटों के ऊपर गंगा बहने लगी है। शनिवार की रात को स्थिर हुई गंगा-यमुना का वेग रविवार को फिर बढ़ने लगा।

prayagraj news - फोटो : prayagraj
सिंचाई बाढ़ खंड के कंट्रोल रूम के मुताबिक रात आठ बजे गंगा फाफामऊ में 80.35 मीटर पर और छतनाग में 79. 28 मीटर पर पहुंच गईं। इसी तरह नैनी में यमुना 79.91 मीटर पर बहने लगीं।
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
दोनों नदियों के जलस्तर में फिर से वृद्धि होने से कछारी इलाकों में अब पानी किसी भी समय प्रवेश कर सकता है। इस दिन बांधों से फिर 4.24 लाख क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ दिया गया। हरिद्वार से 73.674 क्यूसेक, नरोरा से 83,374 क्यूसेक और कानपुर से 2.66 लाख, 953 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें