फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : सुर-लय-ताल की त्रिवेणी में संवरी संगम नगरी की शाम, चिकित्सकों ने सुनाए एक से बढ़कर एक नगमे

Mon, 02 Oct 2023 06:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बतौर मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पंकज मित्थल और राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अशोक कुमार ने दीप जलाकर इस संगीत निशा की शुरुआत की। सबसे पहले दिल्ली से अपने कर्नल बेटे के साथ आए 85 वर्षीय कर्नल सीएस मेहता ने मन्ना डे का गाया नगमा पेश किया।
विज्ञापन
संगीत कार्यक्रम में हिस्सा लेते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगमनगरी में रविवार की शाम सुरों के बेजोड़ आलाप और लय-ताल के समन्वय से सजकर इस कदर सुहानी हुई कि उन क्षणों में कोई भी खुद को झूमने-थिरकने से नहीं रोक सका। मौका था इलाहाबाद म्यूजिक क्लब की ओर से इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के प्रेक्षागृह में आयोजित संगीत संध्या ‘मोहे श्याम रंग दई दे’... का। इस दौरान शहर के जाने माने चिकित्सकों, उद्यमियों और वास्तुकारों ने एक से बढ़कर एक नगमों पर सुर लगाकर लोगों को दीवाना बनाया।

विज्ञापन


बतौर मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पंकज मित्थल और राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अशोक कुमार ने दीप जलाकर इस संगीत निशा की शुरुआत की। सबसे पहले दिल्ली से अपने कर्नल बेटे के साथ आए 85 वर्षीय कर्नल सीएस मेहता ने मन्ना डे का गाया नगमा पेश किया। उनका कहना था कि इसी शहर में उन्होंने कई नामी साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्थाओं की बुनियाद दरकते देखा है, लेकिन इस क्लब ने दशक भर के भीतर जो बुलंदी हासिल की, वह अनुकरणीय है।

Trending Videos
विज्ञापन

एएमए के कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सक व अन्य अधिकारीगण। - फोटो : अमर उजाला।

इस दौरान खचाखच भरी दीर्घा में खड़े होकर लोगों ने उनका स्वागत किया। इनके बाद गुंजना अरुण ने सितार पर गायकी अंग में मोहक गीतकारी की। उन्होंने जोड़ के बाद झाला बजाकर तालियां बटोरीं। इनके बाद डॉ. चित्रा पांडेय ने अनाड़ी फिल्म के गीत - वो चांद खिला वो तारे हंसे/ये रात गजब मतवारी है... के बोल पर सुरों को सजाकर लोगों को खूब झुमाया, तो इसी आयोजन के लिए अपनी अमेरिका यात्रा रद्द करने वाले उद्यमी प्रशांत प्रताप ने किशोर कुमार के स्वरों में गीत सुनाकर खूब वाहवाही बटोरी।

इनके बाद डॉ. घनश्याम मिश्रा और नीलिमा सिंह ने युगल स्वरों में सुरों की कशिश से अपनी छाप छोड़ दी। रेनू शर्मा ने लता मंगेशकर के स्वरों में गीत पेश किया। संचालन कर रहे क्लब के सचिव तरुण भाटिया ने देव आनंद को उनकी जन्मशती पर स्वरांजलि अर्पित की। इसी तरह क्लब के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार ने धीरे चलो मोरी बाांकी हिरनियां... की प्रस्तुति से जमकर तालियां बटोरीं। इस मौके पर न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति नीरज तिवारी के अलावा भी शहर के कई चिकित्सक, सेवा निवृत्त अफसर उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत क्लब अध्यक्ष डॉ. राजकुमार ने किया। जबकि, इलाहाबाद आर्किटेक्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुबोध जलोटा ने आभार प्रकाश किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें