फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मियों के हित में यूपीए सरकार ही लेती रही है लाभकारी निर्णय - अनुग्रह

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलकर्मियों के हित में यूपीए सरकार ही लेती रही है लाभकारी निर्णय
विज्ञापन

प्रयागराज। नार्थ सेंट्रल रेलवे इंपलाइज संघ के पदाधिकारियों की डिवीजनल कौंसिल की बैठक में पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि कांग्रेस की नीतियां हमेशा श्रमिकों के हित में रही हैं। रेलकर्मियों के हित में भी यूपीए सरकार ने सदैव लाभकारी निर्णय ही लिए। अब कांग्रेस महिलाओं को सशक्त करने में लगी है।
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल कांग्रेसी नेता अनुग्रह नारायण ने पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर इंपलाइज संघ के जोनल महामंत्री आरपी सिंह ने सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के बारे में बताया। कहा कि रेलवे बोर्ड स्तर पर सहमति बन जाने के बाद भी 43600 रुपये से अधिक वेतन पाने वालों को रात्रि भत्ते का भुगतान करने का आदेश अभी तक जारी नहीं किया जा सका है। प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड की तरफ ट्रैफिक कालोनी के रेल आवासों को ध्वस्त कराकर विकास के नाम पर खाली जमीन निजी हाथों को देने का निर्णय रेलवे बोर्ड ने लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे कर्मचारियों में असंतोष है। जीएम एनसीआर और डीआरएम प्रयागराज को आगाह किया गया है कि यदि ट्रैफिक कालोनी के रेल आवासों को ध्वस्त कर कर्मचारियों को बेघर किया गया तो रेलकर्मी अपने परिवार के सदस्यों के साथ धरने पर बैठ जाएंगे। इस दौरान मंडल मंत्री चंदन सिंह ने कहा कि संगठन सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का डटकर मुकाबला करेगा। जरूरत पड़ी तो बड़ा आंदोलन भी किया जाएगा। इस अवसर पर एसके मिश्र, अखिलेश सिंह राठौर, एसके सिंह, गोबिंद सिंह, सत्य नारायण, एके राय, बीके यादव, हरिशचंद्र यादव, अनिल यादव, केएम झा, अशोक पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें