फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में दरवाजे पर बैठे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मचा हड़कंप 

Sat, 24 Jul 2021 08:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • गंभीर हालत में युवक को हनुमानगंज के निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती
  •  हमलावर अपनी बाइक छोड़कर मौके से जख्मी युवक की बाइक लेकर भागे 
  • बाइक सवार चार हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की एफआईआर 
विज्ञापन
pistol
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायइनायत थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में शनिवार की सुबह अपने दरवाजे पर भाईयों के साथ बैठे 30 वर्षीय युवक रामबाबू पुत्र स्वर्गीय राम सजीवन को बाइक से आए बदमाशों सीने में गोली मार दी। युवक को गोली मारने के बाद हमलावर अपनी बाइक छोड़कर जख्मी युवक की बाइक उठा ले गए। जख्मी युवक को हनुमानगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर शाम तक युवक की हालत गंभीर बनी हुई थी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लकिया है। 
विज्ञापन


सरायइनायत थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी रामबाबू पुत्र स्वर्गीय रामसजीवन शनिवार की सुबह तकरीबन ग्यारह बजे चचेरे भाई दिनेश कुमार भारतीय व गांव के राहुल के साथ घर के दरवाजे पर बैठकर बात कर रहा था। इसी दौरान दो बाइक पर चार हमलावर वहां पहुंचेे तथा रामबाबू के ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। गोली रामबाबू के सीने में बांए ओर लगी तो मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। इससे वहां मौजूद चचेरे भाई व गांव के दूसरे युवक के होश उड़ गए। दोनों ने हमलावरों को दबोचने का प्रयास किया तो उन्होंने तमंचा तान दिया जिससे वे सहम गए।

इसके बाद हमलावार गाली देते हुए अपनी बाइक मौके पर छोड़कर जख्मी युवक की बाइक लेकर फरार हो गए। हमलावरों के जाने के बाद घायल रामबाबू को इलाज के लिए दिनेश ने हनुमानगंज के बीकापुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश की। बाद में चचेरे भाई दिनेश कुमार भारतीय की तहरीर पर गणेश यादव निवासी बीकापुर व तीन अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करने, गालीगलौज और धमकी देने का केस दर्ज किया है। हमलावरों की तलाश में क्राइम ब्रांच व पुलिस दबिश दे रही थी। देर शाम तक हमलावरों का सुराग नहीं लग सका था। घटना से गांव की बस्ती में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। 
विज्ञापन


कल भी हमलावर ने की थी मारपीट और फायरिंग
बहादुरपुर गांव निवासी रामबाबू पर हमला करने वाले गणेश यादव पर कई थानों में गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। रामबाबू और गणेश गांव-गांव घूम-घूूमकर आधार कार्ड और राशन कार्ड बनाते हैं। दोनों के बीच इसी को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को भी गणेश ने बीकापुर गांव में अपने व्यवसाय को लेकर किसी से विवाद किया था। इस दौरान फायरिंग की बात कही जा रही है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो गणेश के पिता को थाने में बैठाया गया था लेकिन बाद में छोड़ दिया गया। इसी बीच शनिवार को मनबढ़ गणेश ने रामबाबू को घर पर चढ़कर गोली मार दी। उधर, सरायइनायत पुलिस ने मारपीट की बात तो स्वीकार कर रही है लेकिन फायरिंग से साफ इंकार किया है।

घटना के वक्त एडीजी जोन थाना दिवस में थाने पर थे मौजूद 
जिस वक्त बाइक सवार बदमाशों ने बहादुरपुर गांव में रामबाबू नामक युवक को गोली मारी। उस वक्त सरायइनायत थाने में थाना दिवस चल रहा था। थाना दिवस में एडीजी जोन प्रेम प्रकाश के साथ ही सीओ फूलपुर भी मौजूद थे। अचानक गोली चलने की सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। एडीजी जोन प्रेम प्रकाश ने तत्काल सरायइनायत इंसपेक्टर को मौके पर जाने का आदेश दिया। बाद में पूरे मामले की पड़ताल एडीजी प्रेम प्रकाश ने स्वंय भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें