फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति जुलूस निकालने में 11 सपाई गिरफ्तार, भेजे गए जेल 

Mon, 21 Sep 2020 10:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दे पर सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर जुलूस निकाल रहे 11 सपा कार्यकर्ता सोमवार को गिरफ्तार कर लिए गए। धूमनगंज के कंधईपुर से पुलिस उन्हें हिरासत मेें लेकर थाने आई जिसके बाद उनका चालान कर दिया गया। 

विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
सपा कार्यकर्ताओं की ओर से सोमवार सुबह बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों को लेकर तहसील पर धरना प्रदर्शन प्रस्तावित था। जिसमें शामिल होने के लिए धूमनगंज के कंधईपुर में भी सपाई जुटे थे। पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पता चला कि सपा नेता व कार्यकर्ता जुलूस निकालने की तैयारी में हैं। जिस पर उन्हें ऐसा करने से रोका गया। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए। जिसके बाद मौके से 11 सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।

prayagraj news - फोटो : prayagraj
धूमनगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि इनमें मयंक यादव उर्फ जोंटी, प्रमोद यादव, शेखर यादव, लालमनि यादव, शिव सिंह यादव, राजू सिंह, अंशू यादव, आकाश यादव, संदीप यादव, शरद यादव व कुंदन पाल शामिल हैं। धूमनगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि उपरोक्त सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया जहां से सभी को 14 दिनों के लिए जेेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj

एक दिन पहले बांटे थे लाठी-डंडे

धूमनगंज पुलिस का दावा है कि जुलूस निकालने पर अड़े जिन सपा कार्यकर्ताओं को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है, वह एक दिन पहले लाठी-गमछा वितरण मेें भी शामिल थे। बता दें कि एक दिन पहले धूमनगंज के नीवा चौकी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम मेें लाठी-गमछा का वितरण किए जाने की घटना चर्चा का विषय रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें